TV चैनल के टैरिफ प्लान मे हो सकता है बड़ा बदलाव ।

देश का दपॅण न्यूज;  फोन के बाद अब टीवी चैनल के टैरिफ प्लान में हो सकता है बड़ा बदलाव ! न्यूज  डेस्क, देश का दपॅण न्यूज:  Updated Sun, 03 Feb 2020    tv channel मोबाइल के प्रीपेड प्लान के बाद अब टीवी चैनल प्लांस की कीमतों में बदलाव हो सकता है, क्योंकि टेलीकॉम रेग्युलैटरी ऑफ इंडिया यानी ट्राई ने न्यू टैरिफ ऑर्डर के तहत डीटीएच कंपनियों को 15 जनवरी तक नए प्लांस लागू करने का आदेश दिया था। लेकिन डीटीएच कंपनियों ने ट्राई के इस आदेश को कोर्ट में चुनौती दी थी। इस मामले को लेकर कई दिनों से कोर्ट में सुवाई चलती आ रही है और अब इस पर अगली सुवाई 12 फरवरी को होगी। तो ऐसे अगर कोर्ट का फैसला ट्राई के हक में आता है, तो कंपनियों को नए टीवी चैनल पैक पेश करने होंगे।  केबल टीवी के टैरिफ प्लान में हो सकता है बदलाव अगर कोर्ट का फैसला ट्राई के हक में आता है, तो डीटीएच कंपनियों के साथ केबल टीवी ऑपरेटर्स भी 12 फरवरी के दिन नए टीवी चैनल पैक लॉन्च करने होंगे। ट्राई के आदेश अनुसार इन कंपनियों को 15 जनवरी तक नए प्लान पेश करने थे, जिनको 1 मार्च से लागू किया जाना था। नए टीवी चैनल प्लान एक मार्च नहीं होंगे लागू आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 15 जनवरी 2020 को जो नए चैनल प्लान पेश होने वाले थे, जिनको 1 मार्च से लागू किया जाना था। लेकिन कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद नए टीवी चैनल पैक्स की लॉन्चिंग पर रोक लगा दी गई है। दोनों पक्षों में से किसी एक के हैक में आया फैसला तो क्या होगा अगर ट्राई के पक्ष में फैसला आता है, तो डीटीएच कंपनियों को 12 के दिन नए टीवी चैनल पैक्स पेश करने होंगे। वहीं, दूसरी तरफ कंपनियों के पक्ष में फैसला आता है, तो उन्हें नए चैनल पैक्स लॉन्च करने के लिए थोड़ा समय मिल जाएगा। दिसंबर में सभी प्रीपेड प्लान की कीमतों में हुआ था इजाफा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने दिसंबर की शुरुआत में ही डाटा प्लांस की कीमत में बढ़ोतरी की थी। हालांकि, उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कंपनियों ने कई ऑफर्स के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी थी।             www.deshkadarpannews.com.                                                         

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*