आज अरविंद केजरीवाल का शपथ ग्रहण समारोह ।
www.deshkadarpannews.com. अरविंद केजरीवाल का शपथ ग्रहण आज, समारोह में इन 'सुपर 50' पर रहेगी सबकी नजर ।देशकादपॅण.न्यूज; Updated: 16 Feb 2020, अरविंद केजरीवाल के शपथ समारोह में दिल्ली को संवारने में योगदान देने वाले 50 विशेष अतिथि भी रहेंगे। इनमें डॉक्टर, टीचर्स, बाइक ऐम्बुलेंस राइडर्स, सफाई कर्मचारी, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, बस मार्शल, ऑटो ड्राइवर आदि हैं। अरविंद केजरीवाल आज लेंगे शपथ, दिल्ली संवारने वाले 50 अतिथि भी मंच पर
डॉक्टर, टीचर्स, बाइक एंबुलेंस राइडर्स, सफाई कर्मचारी, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, बस मार्शल, ऑटो ड्राइवर आदि शामिल
सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रामलीला मैदान के आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा
कई रास्ते बंद रहेंगे, कई पर ट्रैफिक डायवर्ट हो सकता है। आसपास कमर्शल वाहनों की एंट्री बंद रहेगी । नई दिल्ली
अरविंद केजरीवाल आज तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रामलीला मैदान में उनके साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे। समारोह कई मायनों में खास होगा। पूरी दिल्ली के लोगों को बुलाया गया है। शपथ समारोह के मंच पर दिल्ली को संवारने में योगदान देने वाले 50 विशेष अतिथि भी रहेंगे। इनमें डॉक्टर, टीचर्स, बाइक ऐम्बुलेंस राइडर्स, सफाई कर्मचारी, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, बस मार्शल, ऑटो ड्राइवर आदि हैं। www.deshkadarpannews.com
Comments
Post a Comment