जयपुर मे कालीचरण बोले अचॅना ने पैसे मागे थे नहीं दिए तो बिल्डिंग सील करा दिया ।


www.deshkadarpannews.com.    जयपुर / कालीचरण बोले- अर्चना ने पैसे मांगे, नहीं दिए तो बिल्डिंग सील की; अर्चना बोलीं- क्या उन्हें पैसे दिए, जो अवैध निर्माण बचा रहे हैं ।देशकादपॅण.न्यूज,     मालवीय नगर में भाजपा के पूर्व पार्षद की तीन मंजिला बिल्डिंग सील सील पर सियासत: 24 दिन पहले यूडीएच मंत्री से हुई थी शिकायत Desh Ka Deadpan News, Feb 25,  जयपुर.अवैध निर्माण और सीलिंग पर रविवार काे मुख्यमंत्री ने अफसरों की भूमिका को कटघरे में रखते हुए जेडीए में भ्रष्टाचार की बात की थी। अब एक दिन बाद ही जेडीए ने मालवीय नगर स्थित शापिंग सेंटर के पास तीन मंजिला बिल्डिंग को सील कर दिया। जीरो सेट-बैक पर बायलॉज का उल्लंघन करने के मामले में यह कार्रवाई की गई। जेडीए ने सीलिंग का आधारऔर लोगों की संख्या के चलते बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहे जिम को सील नहीं किया जा सका। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर आलोक सैनी ने इसको नोटिस देकर खाली करने को कहा है। इसी बीच, बिल्डिंग सील करने को लेकर सियासत शुरू हो गई है। नेता एक-दूसरे पर डील के आरोप लगा रहे हैं। सील को लेकर स्थानीय भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने जेडीए अधिकारियों को कड़ी आपत्ति जताई। भास्कर से बातचीत में सीलिंग के पीछे स्थानीय कांग्रेस नेता अर्चना शर्मा को पैसे नहीं देने के आरोप लगाए। वहीं अर्चना ने सवाल दागे कि क्या कालीचरण को मिले पैसे की वजह से वो अवैध निर्माण को संरक्षण दे रहे हैं? 30 जनवरी को अवैध निर्माण की शिकायत यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को की गई थी। इसमें कहा गया था कि अग्रसेन सामुदायिक भवन के सामने करधनी मार्ग व शिवानंद मार्ग पर भाजपा नेताओं पूर्व पार्षद धर्मदास मोटवानी और किशन थावानी द्वारा अवैध रूप से सड़क के दोनों ओर बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स का निर्माण अधिकारियों से मिलीभगत करके नियमों को ताक में रखकर किया गया है। सवाल- शॉपिंग सेंटर में जेडीए अधिकारियों ने बिल्डिंग सील की है, जिसका आपने विरोध किया है? मालवीय नगर के विधायक कालीचरण सराफ का जवाब - मेरी आपत्ति है। अर्चना शर्मा ने 5 लाख रु. मांगे थे, नहीं दिए तो कर बिल्डिंग सील करवा दी। सवाल- मसला वैद्य और अवैद्य का है, क्या सीलिंग गलत की गई है? कालीचरण- मालवीय नगर में 40-50 अवैध निर्माण हो रहे हैं। हमने जेडीसी व एनफोर्समेंट को बताया है। उन पर कार्रवाई नहीं कर रहे। अर्चना शर्मा ने 5 लाख रुपए मांगे, नहीं दिए तो सील करवा दी। यह हमारे पार्षद रहे धर्मदास मोटवानी की बच्ची है, पति के क्लेम का पैसा मिला तो रेजिडेंस और दुकानें बनाई थी। बनाने लगी तब भी तत्कालीन एसपी को कहा था कि बनने देना। कॉमर्शियल सड़क है। वहीं अर्चना शर्मा ने पैसे तो मांगे ही, पिछले दिनों ये लोग हमारे धरने में शामिल हुए थे, इस पर उन्हें आपत्ति है। लेकिन अवैध निर्माण के मामलों पर...? कालीचरण- अम्बेडकर बस्ती को खाली कराया था, वहां एक व्यक्ति ने ढाबा बना लिया। मैंने जेडीसी को खुद ने फोन किया कि बेशकीमती जमीन पर कब्जा हो रहा है। इसी तरह मौजी कॉलोनी में अवैध शोरूम पर कार्रवाई नहीं कर रहे। शॉपिंग सेंटर में जेडीए ने जो बिल्डिंग सील की है उस पर आप क्या कहेंगे? कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा का जवाब- रेजीडेंशियल में बिना मंजूरी अवैध निर्माण हो रहा था। लोगों ने इस बार में कई बार शिकायत की थी। मेरे पास भी आए थे। लेकिन मालवीय नगर में तो और भी अवैध निर्माण हैं, उनका क्या? अर्चना- अगर है तो कार्रवाई होनी चाहिए। मैं तो कर नहीं रही। कालीचरण सराफ कह रहे हैं कि आपको पैसे नहीं दिए, इसलिए सीलिंग की कार्रवाई करवा दी? अर्चना- क्या उन्होंने कालीचरण को पैसे दे दिए, जो वे अवैध निर्माण को बचा रहे हैं। मुझे ऐसे पैसों की कोई जरूरत नहीं है। अवैध निर्माण की कार्रवाई पर उन्हें क्या दिक्कत है। विरोध कर रहे हैं तो उन्होंने ही संरक्षण दे रखा होगा। हकीकत में ये उनके पनपाए कई अवैध निर्माण हैं। ये उनकी गलत राजनीति है। अब वे 4 साल ऐसी ही बातें करेंगे। बल्कि उन्हें तो अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए जेडीए और नगर निगम को सूची देकर कार्रवाई की बात करनी चाहिए। जीरो सेट-बैक पर बायलाॅज के उल्लंघन के कारण कार्रवाई : जेडीए जेडीए के एडिशनल एसपी और मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन र‌घुवीर सैनी ने बताया कि जीरो सैट-बैक पर बायलाज का गंभीर उल्लंघन के चलते बिल्डिंग सील की गई। आगे भी समान रूप से विधि सम्मत कार्रवाई जारी रखेंगे। बता दें कि मोटवानी स्थानीय भाजपा विधायक सराफ के करीबी हैं, जिससे चलते अधिकारियों पर दबाव बनाकर अवैध निर्माण को अंजाम दिया गया और राजस्व की हानि पहुंचाई गई। निर्माण पहले के बताए जा रहे हैं। पूर्व पार्षद धर्मदास मोटवानी- राजनीतिक द्वेषता के कारण यह कार्रवाई की गई है। मामला कोर्ट में चल रहा है। हम जेडीए को पहले ही बता चुके थे। मेरी बेटी का मकान है, जो मेरी देखरेख में था। बेटी विधवा है।                                           www.deshkadarpannews.com.

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*