राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कायॅकाल का बजट पेस किया ।


www.deshkadarpannews.com.      देशकादपॅण.न्यूज; 
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने कार्यकाल का आज दूसरा बजट पेश कर रहे हैं। बजट के शुरुआत में सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि देश के आर्थिक हालात अभी, बेहद बुरे दौर में है। देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। उन्होंने ऐलान किया कि सरकार सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को 'नो बैग डे' घोषित करेगी, ताकि स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के पढ़ाई के बोझ से कुछ हद तक कम किया जा सके। साथ ही बजट में कृषि के लिए 3420 करोड़ रुपये का ऐलान किया गया है।           देशकादपॅण.न्यूज, सीएम गहलोत ने बजट की प्राथमिकताओं के रूप में सात संकल्प गिनाए। निरोगी राजस्थान- संपन्न किसान- महिला, बाल और वृद्ध कल्याण- सक्षम मजदूर, छात्र, युवा, जवान- शिक्षा का परिधान-पानी, बिजली और हितों का मान- कौशल एवं तकनीकी प्रधान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए उनके महंगाई भत्ते 5 फीसदी इजाफे की घोषणा की है। इसके साथ ही कर्मचारियों को अब 12 प्रतिशत के बजाय 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। जोधपुर, अजमेर, अलवर, बूंदी, बीकानेर, भरतपुर, बाड़मेर, चूरू, भरतपुर, धौलपुर, जैसलमेर, सिरोही और उदयपुर के 22 स्मारकों का पुनरुद्धार कराया जाएगा। प्रदेश के आर्काइव्स के दस्तावेजों को ऑनलाइन कराया जाएगा: अशोक गहलोत महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 100 करोड़ की घोषणा की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 14 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रावधान किया गया है: अशोक गहलोत धौलपुर और करौली में 30 करोड़ की लागत से टाउन हॉल और जोधपुर शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के लिए बड़ा और आधुनिक ऑडिटोरियम बनाया जाएगा: अशोक गहलोत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में ले जाने पर अस्पताल को इलाज करना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर अस्पताल के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जरूरत पड़ी तो कानूनी प्रावधान भी किए जाएंगे: अशोक गहलोत राज्य सरकार पेयजल को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। केंद्र सरकार के जल जीवन योजना में राज्य सरकार की 50 फीसदी हिस्सेदारी है। केंद्र से इस योजना में 90 फीसदी मदद की मांग की गई है: अशोक गहलोत सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को नो बैग डे घोषित किया जाएगा। इससे स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के पढ़ाई के बोझ से कुछ हद तक मुक्ति मिलेगी। इस दिन स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी। शिक्षा का विकास करना हमारी प्राथमिकता है: अशोक गहलोत आंगनवाड़ी वर्कर, आशा सहयोगिनी और एएनएम के लिए A3 एप्प विकसित किया जाएगा। 35 लाख से ज्यादा बच्चों, गर्भवती महिलाओं के लिए 800 करोड़ रुपए की राशि से पोषाहार वितरित किया जाएगा: अशोक गहलोत एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर 3 करोड़, रजत पर 2 करोड़ और कांस्य जीतने पर 1 करोड़ की राशि दी जाएगी: अशोक गहलोत राज्य में 25 हजार नए सोलर पंप लगाए जाएंगे। जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, बाड़मेर, गंगानगर, पाली, जालौर, सिरोही के अतिरिक्त क्षेत्र को सिंचित बनाया जाएगा: अशोक गहलोत प्रदेश में निरोगी राजस्थान को और मजबूत किया जाएगा, पीएचसी और सीएचसी का विस्तार होगा। नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण पर तकरीबन 15 हजार करोड़ का खर्च आएगा, इसमें 40 परसेंट भागीदारी राज्य सरकार की होगी: अशोक गहलोत महात्मा गांधी से प्रेरित होकर मैं यह बजट पेश कर रहा हूं। देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। राज्य की अर्थव्यवस्था केंद्र की नीति और योजनाओं पर निर्भर है: अशोक गहलोत सीएम गहलोत ने पिछले दिनों बजट का खाका तैयार करने के लिए विधायकों से सुझाव मांगे थे। इसके अलावा कुछ दिन पहले उन्होंने युवा बिजनेसमैन और विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ चर्चा भी की थी। राजस्थान के इस बजट से किसानों और युवाओं को भी काफी उम्मीद है। माना जा रहा है कि सरकार बजट में कुछ बड़े ऐलान भी कर सकती है। बजट में सरकारी भर्तियों पर बड़ा ऐलान संभव है। पुलिस, शिक्षा, चिकित्सा और कृषि क्षेत्र में नई भर्तियां हो सकती हैं। बजट में बडे प्रोजेक्ट्स जैसे जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण की शुरूआत, सिंचाई और पेयजल परियोजनाओं पर फोकस किया जा सकता है। सरकार का फोकस निवेश बढ़ाने के साथ ही प्रदेश के घरेलू और कुटीर उद्योगों को भी बढ़ावा देने पर हो सकता है जिससे रोजगार और व्यापार के अवसर बढ़ सकें। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा ने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि बजट में सभी वर्गों के लिए प्रावधान होंगे। इसमें सरकार के प्रमुख कार्यक्रम 'निरोगी राजस्थान' को मजबूती मिलने की संभावना है। बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।' उन्होंने कहा कि पिछले बजट में बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया था। सरकार का जोर राजस्थान के हस्तशिल्प और इससे जुड़े लघु व कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन देने पर हो सकता है। इसके अलावा खनिज और पर्यटन में कुछ नई घोषणाएं हो सकती हैं। इसके साथ ही बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोेजेक्ट जैसे जयपुर मैट्रो के दूसरे चरण की शुरुआत, बड़ी सिंचाई और पेयजल परियोजनाओं आदि पर फोकस किया जा सकता है। बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) निरंजन कुमार आर्य, सचिव (वित्त-बजट) हेमंत गेरा और सचिव (वित्त-राजस्व) डॉ. पृथ्वी राज की उपस्थिति में बुधवार को अपने निवास पर बजट को अंतिम रूप दिया। बता दें कि पिछले बजट में सरकार की आय और खर्च का जो अनुमान लगाया गया था, उसके मुकाबले काम बहुत कम हुआ है। आय की बात करें तो दिसंबर तक की तीसरी तिमाही तक राजस्व आय का सिर्फ 61.65 प्रतिशत लक्ष्य ही पूरा हो पाया था। इसमें भी करों से होने वाली आय सिर्फ 58.19 प्रतिशत ही थी। वहीं, खर्च की बात करें तो कुल बजट अनुमानों की 60 प्रतिशत राशि खर्च की गई थी।                                              देशकादपॅण.न्यूज,   गहलोत बोले- पूरा राजस्थान हमारा परिवार, गिनाए बजट के प्राथमिकता के रूप मे सात विकल्प ।   1 घंटे 41 मिनट बोले गहलोत, कहा- विकास फंड का 90% हिस्सा दे केंद्र , 20 फरवरी 2020, Rajasthan Budget 2020 ,राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वित्त वर्ष 2020-21 के लिए राज्य का बजट गुरुवार को विधानसभा में पेश किया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पेश करते हुए कहा कि, राज्य की माली हालत बहुत हद तक केंद्र की नीतिओं पर निर्भर है. उन्होंने कृषि के लिए 3420 करोड़ रुपये का ऐलान किया. बजट भाषण के दौरान गहलोत ने शायरी सुनाई और कहा, जिंदगी की असली उड़ान अभी बाकी है, अपने इरादों का इम्तिहान बाकी है, अभी तो नापी है मुट्ठी भर जमीन, आगे पूरा आसमान बाकी है. Rajasthan Budget: 1 घंटे 41 मिनट बोले गहलोत, कहा- 90% फंड दे केंद्र Rajasthan Budget 2020 Updates Highlights अशोक गहलोत ने पेश किया राजस्थान का बजट कृषि के लिए 3420 करोड़ रुपये का ऐलान किया नेहरू बाल संरक्षण के लिए 100 करोड़ रुपये का ऐलान ।                                                    देशकादपॅण.न्यूज,  गहलोत का ऐलान, बढ़ाए जाएंगे अस्पतालों में बेडजयपुर में खादी प्लाजा की स्थापना का ऐलान. रिफाइनरी को समय पर पूरा करने पर फोकस. राज्य के अस्पतालों में 1000 बेड बढ़ाए जाएंगे।  बजट पेश किए जाने के बाद विधानसभा की कार्यवाही 24 फरवरी तक के लिए स्थगित हो गई है. इस बजट भाषण में अशोक गहलोत ने 7 संकल्पों के साथ राजस्थान के विकास का वादा किया. अपने भाषण के दौरान गहलोत ने कहा, 'जिंदगी की असली उड़ान अभी बाकी है, अपने इरादों का इम्तिहान बाकी है, अभी तो नापी है मुट्ठी भर जमीन, आगे पूरा आसमान बाकी है.'   एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर 3 करोड़ देने का ऐलान किया ।    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 800 मेगा वॉट सौर ऊर्जा के इकाई की घोषणा की. ग्रामीण क्षेत्र में छोटी पेयजल और सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयास होंगे. आंगनबाड़ी वर्कर, आशा सहयोगिनी और एएनएम के लिए ए3 ऐप विकसित किया जाएगा. 35 लाख से ज्यादा बच्चों, गर्भवती महिलाओं के लिए 800 करोड़ रुपए की राशि से पोषाहार वितरित किया जाएगा. साथ ही एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर 3 करोड़, रजत पर 2 करोड़ और कांस्य जीतने पर 1 करोड़ की राशि दी जाएगी.   शहरों की कायाकल्प को बदला जाएगा   । गहलोत ने कहा, राज्य में अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क विकसित करेंगे. रूफटॉप सोलर सिस्टम को बेहतर तरीके से मजबूत करेंगे. ग्रीन एनर्जी सिटी के तहत चयनित शहरों की कायाकल्प बदले जाएंगे ।     गांवों में पहुंचेगा पीने का पानीगहलोत ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के जरिए हर घर में पेयजल पहुंचाया जाएगा. 2020-21 में पहले चरण में 16 जिलों के 4327 गांवों में पेयजल पहुंचाया जाएगा.   देशकादपॅण.न्यूज,    मिलेगी ई-कंटेंट लाइब्रेरी की सुविधा महाविद्यालय में ऑफलाइन और ऑनलाइन वीडियो लेक्चर के लिए राजीव गांधी ई-कंटेंट लाइब्रेरी की सुविधा शुरू की जाएगी.        देशकादपॅण.न्यूज, राज्य की अर्थव्यवस्था केंद्र की नीति पर निर्भरगहलोत ने कहा, 'महात्मा गांधी से प्रेरित होकर मैं यह बजट पेश कर रहा हूं. देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर चुकी है. राज्य की अर्थव्यवस्था केंद्र की नीति और योजनाओं पर निर्भर है.'  देशकादपॅण.न्यूज,   मेडिकल कॉलेजों के निर्माण पर खर्च होंगे 15 हजार करोड़अशोक गहलोत ने बजट भाषण के दौरान कहा कि प्रदेश में निरोगी राजस्थान को और मजबूत किया जाएगा. इसके तहत पीएचसी और सीएचसी का विस्तार किया जाएगा. नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण पर तकरीबन 15 हजार करोड़ का खर्च आएगा, इसमें 40 फीसदी भागीदारी राज्य सरकार की होगी.  विकास के लिए 90 फीसदी पैसा दे केंद्र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा केवल 50 फीसदी राशि ही राज्यों को मुहैया कराई जा रही है. लेकिन राजस्थान की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र को 90 फीसदी हिस्से की राशि प्रदान करनी चाहिए.  खोले जाएंगे 66 कस्तूरबा गांधी स्कूलगहलोत ने कहा कि शिक्षा का विकास करना हमारी प्राथमिकता है. स्कूलों में संकाय खोले जाने पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तीन सालों में 66 कस्तूरबा गांधी स्कूलों का ऐलान किया गया है.शनिवार को 'नो बैग डे'सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को 'नो बैग डे' रहेगा. स्कूलों में शनिवार को विभिन्न प्रकार के साथ खेल के छात्रों के कौशल को बढ़ाने वाले क्रियाकलाप होंगे.        होगी फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापनागहलोत ने बजट में राजस्थान में आर्थिक पिछड़ा वर्ग बोर्ड के गठन का ऐलान किया. साथ ही कहा कि राज्य में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे. मूक बधिर बच्चों के इलाज के लिए नई घोषणाबजट में बचपन से मूक बधिर बच्चों के इलाज के लिए नई घोषणा की गई. अब तक ऐसे 899 बच्चों को सहायता दी जा चुकी है. अब सरकार बाल्यकाल की प्रारंभिक अवस्था में ही हियरिंग स्क्रीन की अनिवार्यता को नीति बनाकर लागू करेगी. छात्रावासों के लिए प्रति आवाज राशि को 2500 रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा 50 हजार युवाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा. 41 करोड़ 60 लाख की लागत से अल्पसंख्यक बच्चों के लिए छात्रावास बनवाया जाएगा.   करोड़ रुपए के नेहरू बाल संरक्षण कोष का ऐलानपालनहार योजना का दायरा भी बढ़ाया जाएगा. प्रत्येक संभाग मुख्यालय पर छात्रावास और हाफ-वे होम खोला जाएगा. 100 करोड़ रुपए के नेहरू बाल संरक्षण कोष का ऐलान किया गया. इसकी मदद से बाल तस्करी और बाल मजदूरी जैसे बुराइयों पर अंकुश लगाया जा सकेगा.  8700 करोड़ रुपये का फसली ऋण बांटागहलोत ने कहा कि कृषि में सौर ऊर्जा के उपयोग की अपार संभावनाएं हैं. 25000 नई सोलर पंप लगाए जाएंगे. 2 लाख टन यूरिया और डीएपी के अग्रिम भंडारण की व्यवस्था की जाएगी. जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, बाड़मेर, गंगानगर, पाली, जालौर और सिरोही के अतिरिक्त क्षेत्र को सिंचित बनाया जाएगा. किसानों के खेत के पास कृषि उपज विपणन की सुविधा विकसित करने पर काम होगा. अब तक 8700 करोड़ रुपये से ज्यादा ब्याज मुक्त फसली ऋण बांटा जा चुका है. पहली बार सदस्य बने किसानों को 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का फसली ऋण बांटा जा चुका है.          अस्पताल में जी प्लस 8 के आधार पर बनेंगे नए वार्डजयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में कॉटेज वार्ड की जगह नए वार्ड बनाने का ऐलान भी किया गया है. इन वार्ड का निर्माण जी प्लस 8 के आधार पर किया जाएगा. गहलोत ने बताया कि जयपुर में कैंसर के उपचार के लिए सेंटर बनकर तैयार है और इसमें ओपीडी शुरू कर दिया गया है. इसके लिए सहायक आचार्य ऑकोलॉजी के 3 पद स्वीकृत किए गए हैं. बजट में यह ऐलान किया गया कि मथुरादास माथुर अस्पताल के ओपीडी के शेष फ्लोर का काम कराया जाएगा. कैंसर संस्थान में संपूर्ण आधुनिक उपकरण लीनियर एक्सीलेटर मशीन समेत अन्य सुविधाओं का विस्तारीकरण किया जाएगा. न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग की स्थापना होगी. 300 कृषि यंत्र हायरिंग सेंटर्स की स्थापना होगीमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पेश करते हुए कहा कि, राज्य की माली हालत बहुत हद तक केंद्र की नीतिओं पर निर्भर है. इस दौरान अशोक गहलोत ने किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए. उन्होंने कृषि के लिए 3420 करोड़ रुपए का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि किसानों के लिए किराए पर कृषि यंत्र उपलब्ध होंगे. साथ ही 300 कृषि यंत्र हायरिंग सेंटर्स की स्थापना होगी. मेडिकल को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलानराजस्थान में मेडिकल को लेकर कई घोषणाएं बजट में हो सकती है. बालिका शिक्षा को लेकर भी मुख्यमंत्री तोहफा देने की दिशा में भी कदम उठा सकते हैं.  लग सकती है विकास की योजनाओं की झड़ी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को अपनी सरकार का बजट पेश करेंगे, जिसके जरिए विकास की योजनाओं की झड़ी लगा सकते हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को अपनी सरकार का बजट पेश करेंगे, जिसके जरिए विकास योजनाओं की झड़ी लगा सकते हैं. फ्री बिजली और शिक्षा पर रहेगा फोकसइस बार राजस्थान के बजट में युवा, बिजनेसमैन, चिकित्सा और शिक्षा पर खास फोकस रहने की संभावना है. इसके अलावा कुछ यूनिट तक फ्री बिजली के अलावा शिक्षा व चिकित्सा को लेकर भी बड़ी घोषणा की जा सकती है.    www.deshkadarpannews.com.         

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*