प्रदेश मे दलित वॅग पर बढ रहे अत्याचार को लेकर राजस्थान भाजपा ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा ।


www.deshkadarpannews.com.   प्रदेश में दलित वर्ग पर बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन  ।                                  देशकादपॅण.न्यूज,  जयपुर, 29 फरवरी 2020। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल द्वारा आज महामहिम राज्यपाल महोदय से मुलाकात कर प्रदेश में दलित वर्ग पर हो रहे बेतहाशा अपराधों के लिए ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की गई है कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाकर आमजन में कानून व व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम किया जायें। इसके अलावा राज्य में कांग्रेस शासन के 15 माह के दौरान दलितों पर लगातार बढ़ते हुए अत्याचार एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था के मध्यनजर कांग्रेस की वर्तमान अशोक गहलोत सरकार को निर्देशित करें कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति न हो और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जावें। इस प्रतिनिधिमण्डल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां के साथ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, सांसद जसकौर मीणा, डाॅ. मनोज राजौरिया, रंजीता कोली, कनकमल कटारा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. ओ.पी. महेन्द्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नारायण लाल मीणा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, विधायक बलबीर लूथरा, धर्मेन्द्र मोची, अनिता भदेल, शोभा चैहान, जोगेश्वर गर्ग, अर्जुनराम जीनगर, चन्द्रकांता मेघवाल, मदन दिलावर, प्रताप लाल गमेती, फूल सिंह मीणा, गोपीचन्द मीणा, अमृत लाल मीणा, विधानसभा प्रत्याशी हकरू मईडा, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी नीरज जैन, सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा, भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे।  आप को बता दे कि  बाड़मेर में दलित युवक की थाने में हुई मौत के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया 4 सदस्यीय समिति का गठन ।                                                 जयपुर, 29 फरवरी 2020। बाड़मेर में दलित युवक जितेन्द्र खटीक (जीतू खटीक) की ग्रामीण थाने में हिरासत में हुई मौत की घटना की जाँच के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने जालौर के सांसद देवजी पटेल की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिसमें देवजी पटेल के अलावा पूर्व समाज कल्याण मंत्री एवं विधायक मदन दिलावर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह शेखावत को रखा गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि उक्त समिति बाड़मेर जाकर मृतक दलित युवक के परिजनों से मिलकर एवं पुलिस अधिकारियों से विचार-विमर्श कर इस घटना की पूरी जाँच करेंगे। समिति जाँच कर इस इस अमानवीय घटना की पूर्ण जानकारी से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां को अवगत करायेगी। www.deshkadarpannews.com.

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*