शपथ ग्रहण के बाद केजरीवाल सरकार सबसे पहले करने वाली है यह काम ।
www.deshkadarpannews.com . देशकादपॅण.न्यूज शपथ ग्रहण के बाद केजरीवाल सरकार सबसे पहले करेगी ये काम शपथ ग्रहण के बाद केजरीवाल सरकार सबसे पहले करेगी ये काम मुख्य संवाददाता,नई दिल्ली Last Modified: Mon, Feb 17 2020. Arvind kejriwal शपथग्रहण के साथ अरविंद केजरीवाल सरकार गारंटी कार्ड पर काम शुरू कर देगी। सबसे पहले गारंटी कार्ड के दस बिंदुओं का रोडमैप तैयार किया जाएगा। शपथ लेने से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी संभावित कैबिनेट को शनिवार रात भोज पर बुलाया। केजरीवाल ने सभी के साथ दिल्ली के विकास कार्यों पर चर्चा की। रात्रिभोज के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गारंटी कार्ड पर सबसे पहले काम करने को कहा। शपथग्रहण के साथ ही सभी मंत्री इस काम में जुट जाएंगे। इसके लिए पूरा रोड मैप तैयार किया जाएगा। गारंटी कार्ड के सभी दस बिंदुओं पर आप सरकार काम करेगी। 62 सीटों के साथ जीत कर आई आम आदमी पार्टी की सरकार राजधानी में अपने नए कार्यकाल की शुरुआत में ही नई घोषणाएं कर सकती है। बिजली पानी पर जारी आप की योजनाएं पहले की तरह ही लागू रहेंगी। शपथ से पहले कपिल मिश्रा ने केजरीवाल को लिखा पत्र, किए ये चार अनुरोध आप की दस गारंटी 1. 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली : दिल्ली को 24 घंटे और 200 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती रहेगी। जहां बिजली के तारों का जाल बना हुआ है। हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, उसे अगले पांच साल में खत्म किया जाएगा। 2. हर नल को जल : 24 घंटे साफ पानी देंगे। 20 हजार लीटर मुफ्त पानी मिलता रहेगा। अगले पांच साल में घर-घर टोंटी के जरिए 24 घंटे पीने का स्वच्छ पानी पहुंचाएंगे। 3. बच्चों को शिक्षा : हर बच्चे को शिक्षा की गारंटी हमारी है। प्राथमिक शिक्षा से लेकर स्नातक तक बेहतर शिक्षा प्रदान कराना मेरी गारंटी है। चाहे बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़े या प्राइवेट स्कूल में पढ़े। 4. बेहतर स्वास्थ्य सुविधा : गरीब हो या अमीर हो, उसको बेहतर एवं मुफ्त चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध होगी। नए-नए मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल खोले जा रहे हैं। 15,000 बेड बढ़ाए जा रहे हैं। 5. छात्रों को भी फ्री सफर : यातायात व्यवस्था विश्वस्तरीय होगी। महिलाओं को मुफ्त सफर जारी रखने के साथ छात्रों को भी मुफ्त यात्रा देने का प्रावधान होगा। जल्द 11000 बसें सड़कों पर होंगी। 6. प्रदूषण से जंग : प्रदूषणमुक्त होगी दिल्ली, दो करोड़ से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था को ठीक किया जाएगा। वैक्यूम क्लीनिंग के जरिए धूल मिट्टी को नियंत्रित किया जाएगा। 7. साफ यमुना : यमुना की सफाई की जाएगी। पांच साल में यमुना के पानी को बिल्कुल स्वच्छ बनाना है। दिल्ली में जो कचरा है, जो गंदगी है, उसकी सफाई करनी है। कूड़े के पहाड़ को खत्म करना है। 8. महिलाओं को सुरक्षा :महिला सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चल रहा है। बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बस मार्शल की तैनाती के तर्ज पर मोहल्ला मार्शल की तैनाती की जाएगी। 9. कच्ची कॉलोनी में पक्की सड़कें : कच्ची कॉलोनियों में सभी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाएंगे। हर कच्ची कॉलोनी में सड़क, नाली, पानी, सीवर, मोहल्ला क्लीनिक और सीसीटीवी कैमरा मुहैया कराने की मैं गारंटी देता हूं। 10. जहां झुग्गी, वहीं घर : गरीबी के कारण जो झुग्गी में रहने को मजबूर हैं, उनके लिए पक्के मकान बनाएंगे। जहां झुग्गी है, उसी इलाके में मकान दिए जाएंगे। देशकादपॅण.न्यूज; आप की सरकार / केजरीवाल ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली; 2 बार प्रधानमंत्री का जिक्र किया, कहा- दिल्ली को आगे बढ़ाने के लिए उनका आशीर्वाद चाहता हूं उपराज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों से चर्चा की। उपराज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों से चर्चा की। केजरीवाल के समर्थकों ने पोस्टरों में उनकी तुलना नायक फिल्म के अनिल कपूर से की। केजरीवाल के समर्थकों ने पोस्टरों में उनकी तुलना नायक फिल्म के अनिल कपूर से की। शनिवार देर शाम केजरीवाल ने मंत्री पद की शपथ लेने वाले 6 विधायकों को डिनर पर बुलाया। शनिवार देर शाम केजरीवाल ने मंत्री पद की शपथ लेने वाले 6 विधायकों को डिनर पर बुलाया। चुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते केजरीवाल। चुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते केजरीवाल। 1 2 3 4 5 6 सिसोदिया समेत 6 मंत्रियों ने शपथ ली, गोपाल राय ने आजादी के शहीदों और राजेंद्र गौतम ने बुद्ध के नाम पर शपथ ली केजरीवाल ने कहा- प्रधानमंत्री को भी शपथ ग्रहण का न्योता भेजा था, वे शायद व्यस्त हैं, इसलिए कार्यक्रम में नहीं आ पाए। Deshkadarpannews. Feb 17, 2020, नई दिल्ली. अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम ने मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले दूसरे नेता हैं। उन्होंने कहा कि मैं सबका मुख्यमंत्री हूं। कोई भी काम हो तो सीधे मेरे पास आएं। दिल्ली को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का आशीर्वाद चाहता हूं। आम आदमी पार्टी ने शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोड़कर किसी अन्य नेता को न्योता नहीं दिया। हालांकि, बनारस दौरे के चलते मोदी इसमें शामिल नहीं हो पाए। केजरीवाल ने अपने भाषण में इसका जिक्र भी किया। आप ने दिल्ली के विकास में योगदान देने वाली 50 लोगों को समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर बुलाया। ‘यह मेरी नहीं, लोगों की जीत’ शपथ लेने के बाद केजरीवाल ने कहा, ‘‘आज आपके बेटे ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। ये मेरी नहीं आप लोगों की जीत है। हर दिल्लीवाले की जीत है। हर मां-बहन की जीत है। पिछले 5 सालों में हमारी कोशिश रही है कि दिल्ली के हर परिवार की जिंदगी में खुशहाली ला सकें। दिल्ली का तेजी के साथ विकास हो और अगले 5 साल भी यही कोशिश जारी रहेगी। चुनाव में कुछ लोगों ने आप, भाजपा और कांग्रेस को वोट दिया। लेकिन मैंने आज शपथ ली है तो सबका मुख्यमंत्री हूं। मैं भाजपा और कांग्रेस वालों का भी सीएम हूं। 5 साल में कभी किसी के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया।’’ ‘‘दिल्ली के दो करोड़ परिवारों से कहना चाहता हूं कि चुनाव अब खत्म हुआ। सभी 2 करोड़ लोग मेरे परिवार का हिस्सा हैं। बिना हिचक मेरे पास आ जाना, सबका काम करूंगा। चाहे किसी भी धर्म या जाति के हो। मैं सबके साथ मिलकर काम करना चाहता हूं। चुनाव में विरोधियों ने जो कहा मैंने सबको माफ कर दिया है। जो उठापटक हुई सब भूल जाओ। केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे। प्रधानमंत्री को भी शपथ ग्रहण का न्योता भेजा था। वे शायद व्यस्त हैं, इसलिए आ नहीं पाए। दिल्ली को आने बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का भी आशीर्वाद चाहता हूं।’’ ‘कई राज्यों ने दिल्ली का मॉडल अपनाया’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘देशभर से खबर आ रही है कि कई सरकारों ने दिल्ली के मॉडल पर बिजली मुफ्त कर दी। मोहल्ला क्लीनिक शुरू कर दिए। कौन कहता है कि सरकारी स्कूल ठीक नहीं हो सकते। दिल्ली की तरफ देखो। आज मुझे खुशी है कि मेरे साथ यहां दिल्ली के निर्माता मौजूद हैं। दिल्ली को दिल्ली के टीचर्स, ऑटोवाले, रिक्शेवाले, बस ड्राइवर कंडक्टर और रेहड़ी वाले चलाते हैं। हमारे साथ विकास कुमार नाम का युवा है, जो आईआईटी में पढ़कर दिल्ली का नाम रोशन करेगा। हमारे साथ निधि गुप्ता हैं, जो मेट्रो चलाती हैं। हमारे साथ हरून कुमार है, जो बस मार्शल हैं। ऐसे लाखों-करोड़ों दिल्ली के निर्माता दिल्ली को चलाते हैं। नेता और पार्टियां तो आती जाती रहती हैं।’’ ‘‘कुछ लोग कहते हैं कि केजरीवाल सब कुछ फ्री कर रहा है। श्रवण कुमार की सेवा भी फ्री थी। केजरीवाल दिल्लीवालों को और वे केजरीवाल को प्यार करते हैं। यह प्यार भी फ्री का प्यार है। क्या मैं बच्चों से स्कूल फीस और मरीजों से इलाज के पैसे लेना शुरू कर दूं। लानत है ऐसे मुख्यमंत्री पर। ऐसा वक्त आएगा, जब पूरी दुनिया में भारत का डंका बजेगा। हमारे सपने को पूरा करने के लिए एक प्रार्थना है। हम होंगे कामयाब... एक दिन मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास, हम होंगे कामयाब एक दिन...।’’ खास मेहमानों को न्योता जिन खास लोगों को न्योता दिया गया है, उनमें टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल, दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ कर आईआईटी परीक्षा पास करने वाले विजय कुमार, मोहल्ला क्लीनिक की डॉक्टर अल्का, बाइक एंबुलेंस सेवा चलाने वाले युद्धिष्ठिर राठी, नाइट शेल्टर में केयरटेकर शबीना नाज, बस मार्शल अरुण कुमार, सिग्नेचर ब्रिज के आर्किटेक्ट रतन जमशेद बाटलीबोइ और मेट्रो पायलट निधि गुप्ता शामिल हैं। आप को 62, भाजपा को 8 सीटें मिलीं दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को वोट डाले गए थे। 11 फरवरी को आए नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीतकर सत्ता की हैट्रिक लगाई। वहीं, भाजपा को 8 सीटें मिलीं, पिछले चुनाव के मुकाबले उसे 5 सीटों का फायदा हुआ है। कांग्रेस 2015 की तरह इस बार भी खाता नहीं खोल पाई। www.deshkadarpannews.com.

Comments
Post a Comment