राजस्थान महासंघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन ।


www.deshkadarpannews.com.
     महासंघ (एकीकृत) के आह्वान पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हनुमान चालीसा का पाठ। देशकादपॅण.न्यूज,        28 फरवरी। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के आव्हान पर राज्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को पांचवे दिन जिला कलेक्ट्रेट जयपुर पर धरना दिया और प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व महासंघ (एकीकृत) के वरिष्ठ सलाहकार ईश्वर चंद्र शर्मा ने किया। इनके नेतृत्व में राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी संघ शाखा- राज्य केंद्रीय मुद्रणालय जयपुर, राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ, राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ, प्रदेश जनता जल योजना श्रमिक यूनियन राजस्थान, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल कर्मचारी संघ, राजस्थान राज्य संयुक्त श्रमिक कर्मचारी संगठन एवं अखिल राजस्थान जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी धरने पर बैठे। इस दौरान धरने में शामिल कर्मचारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस बीच धरना स्थल पर लाल मुंह के बंदरों की उपस्थिति भी सभी को रोमांचित कर देने वाली रही। धरना स्थल पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रदेश का कर्मचारी अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर 24 फरवरी से लगातार जिला कलेक्ट्रेट, जयपुर पर बैठा हुआ है। आज आंदोलन का पांचवा दिन है। लेकिन राज्य सरकार ने आज तक कर्मचारियों को सुध नहीं ली है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार महासंघ (एकीकृत) के 9 सूत्री मांगों पर जल्दी ही द्विपक्षीय वार्ता आयोजित कर मांगों का निराकरण करे अन्यथा महासंघ (एकीकृत) आंदोलन के तीसरे चरण में उग्र आंदोलन करेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। धरने- प्रदर्शन के बीच महासंघ के सलाहकार ईश्वर चंद शर्मा की अगुवाई में महासंघ के एक शिष्टमंडल ने जिला कलेक्टर जयपुर को मुख्यमंत्री के नाम का 9 सूत्री ज्ञापन प्रस्तुत किया और उनसे मांग पत्र पर शीघ्र कार्रवाई कराने की मांग की। महासंघ (एकीकृत) के प्रवक्ता बाबूलाल शर्मा ने बताया कि आज की सभा को जिन कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया उनमें प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ , कुलदीप यादव, राजेंद्र कुमार शर्मा, अमरजीत सिंह सैनी, ईश्वर चंद शर्मा, मदन सिंह राठौड़, राजेंद्र शर्मा, हंसराज गुर्जर, बाबूलाल शर्मा, कांति कुमार शर्मा, अशोक भोबिया, ओम प्रकाश मीणा, प्रहलादराय अग्रवाल, महेंद्र सिंह, प्रेम बैरवा, महेश कुमार, गिर्राज शर्मा एवं भैराराम आदि शामिल है।  www.deshkadarpannews.com.                        

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*