पूवॅ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा " Slowdown "' को नहीं मान रही मोदी सरकार जो देश के लिए अच्छा नहीं ।


www.deshkadarpannews.com.    
 पूर्व प्रधानमंत्री ( PM )मनमोहन सिंह का निशाना- ‘Slowdown’ शब्द ही नहीं मान रही नरेंद्र मोदी सरकार, यही असल खतरा बकौल पूर्व PM, "वास्तविक खतरा यह है कि अगर समस्याओं की पहचान नहीं की गई तो सुधारात्मक कार्रवाई के लिए विश्वसनीय हल का पता लगाए जाने की संभावना नहीं है।" देशकादपॅण.न्यूज,      नई दिल्ली | Updated: February 19, 2020  पूर्व PM मनमोहन सिंह का निशाना- ‘Slowdown’ शब्द ही नहीं मान रही नरेंद्र मोदी सरकार, यही असल खतरा पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ Congress नेता मनमोहन सिंह।   देश में कथित मंदी की मार और डंवाडोल अर्थव्यवस्था को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ Congress नेता मनमोहन सिंह ने प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार पर निशाना साधा है। बुधवार को उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार ”Slowdown” शब्द को स्वीकार नहीं करती है। और, यही असली खतरा है।                                         देशकादपॅण.न्यूज  ;  ये बातें सिंह ने बुधवार को योजना आयोग के पूवॅ  उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया की किताब “Backstage” के लोकार्पण के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार “मंदी” शब्द को मानती ही नहीं है और असल खतरा यही है कि अगर समस्याओं की पहचान नहीं की गई तो सुधारात्मक कार्रवाई के लिए विश्वसनीय हल का पता लगाए जाने की संभावना नहीं है।                            पूर्व प्रधानमंत्री आगे बोले, “मुझे लगता है कि इन मुद्दों पर बहस होगी और इस पर चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि आज ऐसी सरकार है जो मंदी जैसे किसी शब्द को स्वीकार नहीं करती है। मुझे लगता है कि यह हमारे देश के लिए अच्छा नहीं है।” द         सिंह ने आगे अहलूवालिया की किताब को लेकर कहा कि यह पुस्तक देश के विकास के लिए बहुत मददगार होगी। बकौल मनमोहन, “योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ने संप्रग सरकार के अच्छे बिंदुओं के साथ ही उसकी कमजोरियों के बारे में भी लिखा है।” सिंह ने 1990 के दशक में अर्थव्यवस्था के उदारीकरण में उन्हें समर्थन देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और अहलूवालिया द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की और कहा कि वह विभिन्न तबकों के प्रतिरोध के बावजूद सुधारों को पूरा करने में सफल हो सके। वहीं, अहलूवालिया ने देश के मौजूदा आर्थिक हाल पर कहा कि इकनॉमी वापस पटरी पर आ सकती है। और, इसकी विकास दर आठ फीसदी तक पहुंच सकती है। पर पहले सरकार को समस्या को स्वीकारना होगा। उसका अहसास होना पड़ेगा।                            www.deshkadarpannews.com.               

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*