सरकारी कार्यालयों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: रेनवाल पुलिस ने फरार आरोपी श्रीराम कुमावत को किया गिरफ्तार, चोरी का यूपीएस बरामद






सरकारी कार्यालयों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: रेनवाल पुलिस ने फरार आरोपी श्रीराम कुमावत को किया गिरफ्तार, चोरी का यूपीएस बरामद
​जयपुर ग्रामीण / रेनवाल (देश का दर्पण):
सरकारी कार्यालयों और ग्राम पंचायतों को निशाना बनाकर नकबजनी करने वाले शातिर गिरोह के खिलाफ रेनवाल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी श्रीराम कुमावत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया एक यूपीएस (इन्वर्टर) बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस पूर्व में ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो बैटरियां बरामद कर चुकी है।  
​दिन में गूगल मैप से रैकी, रात में वारदात
​जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्री हनुमान प्रसाद (IPS) ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी श्रीराम कुमावत (26 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 03, स्टेडियम के पास, किशनगढ़ रेनवाल) ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी गूगल मैप पर पंचायत भवनों व सरकारी कार्यालयों को सर्च करते थे। इसके बाद दिन में काम के बहाने वहां जाकर रैकी करते थे और रात में मौका पाकर बैटरी, इन्वर्टर, यूपीएस तथा लैपटॉप आदि चुरा लेते थे।  
​20 मई को दर्ज हुआ था मामला
​मामले के अनुसार, 20 मई 2026 को करणसर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती राजू देवी ने रेनवाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भारत निर्माण सेवा केंद्र (करणसर) के मुख्य चैनल गेट और कमरों के ताले तोड़कर अज्ञात चोर इंटरनेट सप्लाई वाला यूपीएस व दो बैटरियां चुरा ले गए हैं, तथा रिकॉर्ड व फाइलें बिखेर दी हैं। पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4) व 305(E) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था।  
​पुलिस टीम की कार्रवाई
​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री नीरज पाठक एवं वृत्ताधिकारी जोबनेर श्री पन्नालाल जांगिड़ के सुपरविजन तथा थानाधिकारी रेनवाल श्री राजेंद्र कुमार (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी सहायता व सूचना संकलन के आधार पर आरोपी श्रीराम कुमावत को दांतारामगढ़ तिराहा (रेनवाल) से डिटेन कर पूछताछ के बाद 11 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से चोरी का यूपीएस बरामद किया गया, जिसके बाद प्रकरण में संपूर्ण माल बरामद हो चुका है।  
​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
थानाधिकारी राजेंद्र कुमार, सहायक उप-निरीक्षक बीरबल सिंह, कांस्टेबल प्रकाश (1974) एवं कांस्टेबल सुरेश (2302)।  





Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19