जयपुर। सुभाषचौक थाना पुलिस ने चाकूबाजी की एक गंभीर वारदात का मात्र 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे की स्टिक भी बरामद कर ली है।
चाकूबाजी की वारदात का 12 घंटे में खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार; दो नाबालिग निरुद्ध
जयपुर। सुभाषचौक थाना पुलिस ने चाकूबाजी की एक गंभीर वारदात का मात्र 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे की स्टिक भी बरामद कर ली है।
क्या था मामला?
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि 18 नवंबर 2026 को खण्डार का रास्ता, सुभाषचौक निवासी काशिबुद्दीन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी के अनुसार, जब वह रात करीब 9 से 10 बजे के बीच भांकरोटा में अपनी बहन के घर थे, तब उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके भांजे सरफराज पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
वारदात की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल डीसीपी (उत्तर-प्रथम) आलोक सिंघल के निर्देशन और एसीपी माणकचौक पीयूष कविया के सुपरविजन में थानाधिकारी भरत महर के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आरोपियों के भागने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के विश्लेषण और हुलिए के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी और आपराधिक रिकॉर्ड
1. मोहम्मद रईस (26): निवासी राजीव नगर कच्ची बस्ती, भट्टा बस्ती (जयपुर)। रईस एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में भट्टा बस्ती थाने में एनडीपीएस एक्ट और सुभाषचौक थाने में मारपीट व अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।
2. मोहम्मद फजल (21): निवासी मोहल्ला हांडीपुरा, सुभाषचौक (हाल निवासी चौधरी कॉलोनी, गंगापोल गेट के बाहर, गलतागेट)।
इसके अलावा, घटना में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिगों) को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से शहर की अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल महेन्द्र कुमार (नंबर 10171) की विशेष भूमिका रही
Comments
Post a Comment