जयपुर राजस्थान में सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचा, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं चोरी व जुए के 4 मामले
सुभाषचौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 घंटे में ई-रिक्शा बैटरी चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
सब-हेडिंग:
आरोपी के कब्जे से चोरी की दो ई-रिक्शा बैटरियां बरामद, नशे की लत पूरी करने के लिए साथी के साथ देता था वारदात को अंजाम
सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचा, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं चोरी व जुए के 4 मामले
जयपुर (देश का दर्पण न्यूज़)। जयपुर उत्तर की सुभाषचौक थाना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा बैटरी चोरी की वारदात का महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई दो ई-रिक्शा बैटरियां बरामद की हैं।
मकान के बाहर खड़े ई-रिक्शा को बनाया था निशाना
पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि 17 नवंबर 2026 को परिवादी ने सुभाषचौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी अपना ई-रिक्शा मकान के बाहर खड़ा कर गांव गया था, लेकिन वापस लौटने पर ई-रिक्शा गायब मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल डीसीपी उत्तर (प्रथम) आलोक सिंघल के निर्देशन और एसीपी माणकचौक पीयूष कविया के सुपरविजन में सुभाषचौक थानाधिकारी भरत महर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग, 12 घंटे में दबोचा
गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और संभावित भागने के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। फुटेज में दिखे हुलिए के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर आरोपी शौकत अली (30) पुत्र अहमद अली निवासी खण्डार का रास्ता, थाना सुभाषचौक जयपुर को गिरफ्तार कर लिया।
नशे की पूर्ति के लिए औने-पौने दामों में बेचता था बैटरियां
पुलिस पूछताछ में आरोपी शौकत अली ने खुलासा किया कि वह अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर नशे की लत पूरी करने के लिए ई-रिक्शा की बैटरियां चुराता था। चोरी के बाद वे इन बैटरियों को औने-पौने दामों में बेचकर नशे का इंतजाम करते थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी एक आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ सुभाषचौक, जवाहर नगर पूर्व, रामगंज और माणकचौक थानों में चोरी व आरपीजीओ एक्ट के तहत पहले से ही चार प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से उसके फरार साथी और अन्य वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई में शामिल टीम:
Comments
Post a Comment