​पर्यटकों की सुरक्षा के लिए जयपुर (उत्तर) पुलिस का विशेष अभियान, 4 लपकों सहित 17 गिरफ्तार

​पर्यटकों की सुरक्षा के लिए जयपुर (उत्तर) पुलिस का विशेष अभियान, 4 लपकों सहित 17 गिरफ्तार
​जयपुर। पर्यटन नगरी में देशी-विदेशी सैलानियों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जयपुर (उत्तर) पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर 17 से 23 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत पर्यटकों से अभद्रता व दुर्व्यवहार करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।  
​पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करन शर्मा ने बताया कि थाना माणकचौक, ब्रह्मपुरी, आमेर और पर्यटक थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने प्रमुख पर्यटन स्थलों, बाजारों और ऐतिहासिक धरोहरों के आसपास गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।  
​कार्रवाई का विवरण:
​4 लपके गिरफ्तार: पुलिस ने अभियान के दौरान 3 प्रकरण दर्ज कर 4 लपकों को गिरफ्तार किया है। इनमें लेखराज नगर (जयसिंहपुराखोर) निवासी ममनून, मेहंदी नगर (आमेर) निवासी साजिद खान, नंद वाटिका कुंड रोड (आमेर) निवासी मनोज कुमार सिंधी और रामगंज बाजार निवासी सानू शामिल हैं।  
​13 अन्य असामाजिक तत्व पकड़े गए: इसके अतिरिक्त, पुलिस ने शांति भंग (धारा 170 बीएनएसएस) के तहत 13 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें सुभाषचौक निवासी श्री कृष्ण महावर, ब्रह्मपुरी निवासी सुनील सांभरिया तथा आमेर क्षेत्र के आरिफ, शाहरुख, सतीश खींची, शहरून, फरहान, शरवार, महेश, मोहम्मद रेहान, दानिश बेग, अमजद और गोलू सांवरिया शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।