सिंधी कैंप बस स्टैंड से गायब ढाई साल की मासूम को पुलिस ने 3 घंटे में सकुशल खोजा, आरोपी गिरफ्तार अजनबी के साथ शराब पीकर पिता ने सौंप दी थी बच्ची, सामान लेने गया तो मासूम को लेकर फरार हो गया था

सिंधी कैंप बस स्टैंड से गायब ढाई साल की मासूम को पुलिस ने 3 घंटे में सकुशल खोजा, आरोपी गिरफ्तार  
अजनबी के साथ शराब पीकर पिता ने सौंप दी थी बच्ची, सामान लेने गया तो मासूम को लेकर फरार हो गया था युवक  
सीसीटीवी फुटेज और डोर-टू-डोर चेकिंग के जरिए मुरलीपुरा इलाके से रात 2 बजे बरामद की गई बच्ची  
जयपुर। जयपुर पश्चिम की सिंधी कैंप थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड से लापता हुई एक ढाई साल की मासूम बच्ची को महज तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी आरोपी पप्पू जाटव (39) को गिरफ्तार किया है।  
अजनबी पर भरोसा पड़ा भारी
डीसीपी (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि 18 नवंबर की रात करीब 11:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सिंधी कैंप बस स्टैंड से एक ढाई साल की बच्ची के गायब होने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी मनोज कुमार जाटव रूपनगढ़ (अजमेर) से अपने गांव जाने के लिए सिंधी कैंप बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वहां उसकी मुलाकात एक अजनबी व्यक्ति से हुई। चंद मिनटों की बातचीत में दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद मनोज अपनी ढाई साल की बेटी को उस अनजान व्यक्ति के पास छोड़कर सामान लेने चला गया। जब वह वापस लौटा, तो न तो वहां वह व्यक्ति था और न ही उसकी बच्ची। घबराए पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।  
सीसीटीवी और बसों की चेकिंग से मिला सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी राजेश कुमार गुप्ता और एसीपी (सदर) दरजाराम के सुपरविजन में सिंधी कैंप थानाधिकारी वंदना नरूला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी एक बुजुर्ग महिला के साथ नजर आया। जांच में पता चला कि आरोपी अपनी मां को उत्तर प्रदेश जाने वाली बस में बैठाने आया था। इस पर पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करवाई और ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस के सहयोग से यूपी जाने वाली सभी बसों को रुकवाकर सघन चेकिंग की, जिससे आरोपी की पहचान पप्पू जाटव के रूप में हुई।  
मुरलीपुरा से रात 2 बजे हुई बरामदगी
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर सिंधी कैंप और मुरलीपुरा थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील की टीमों ने बेनाड़ रोड स्थित बजरंग कॉलोनी में डोर-टू-डोर चेकिंग अभियान चलाया। रात करीब 2 बजे पुलिस ने पप्पू जाटव के किराए के मकान से बच्ची को सकुशल बरामद कर पिता के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी पप्पू जाटव (निवासी छर्रा, जिला अलीगढ़, यूपी) को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।