Posts

लखीमपुर खीरी।धौरहरा वन रेंज क्षेत्र के गांव कांदन पुरवा मजरा नौव्वापुर सानी में खेतों में काम कर रहे किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया

Image
खेत पलखीमपुर खीरी।धौरहरा वन रेंज क्षेत्र के गांव कांदन पुरवा मजरा नौव्वापुर सानी में खेतों में काम कर रहे किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया   काम कर रहे किसानों पर किया तेंदुए ने हमला तीन किसान घायल     Desh ka darpan news Uttar Pradesh Lakhimpur khiri देश का दर्पण/ सुनहरा ब्यूरो। लखीमपुर खीरी।धौरहरा वन रेंज क्षेत्र के गांव कांदन पुरवा मजरा नौव्वापुर सानी में खेतों में काम कर रहे किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में तीन किसान जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रमियांबेहड़ भेजा गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।और ग्रामीणों ने गेहूं की फसल लगी खेत में छिपे तेंदुए की घेरा बंदी कर दिया। सूचना के बाद पुलिस और वन कर्मी मौके पर पहुंच गए। इस बीच ग्रामीणों और वन कर्मियों में कई बार नोक झोंक भी हुई।कांदन पुरवा निवासी भगौती, सुरेश और रमेश गांव के बाहर खेत में गन्ने की बुवाई कर रहे थे। इसी दौरान गेंहूँ के खेत में छुपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ गेंहू के खेत में छुप गया।गांव के पास तेंदुआ होने की खबर आग की तरह फैल गई। और कुछ ही देर में घटना स्थल पर...

लखीमपुर खीरी(UP),चीनी मिल पेराई सत्र 2023-24 के लिए अंतिम रूप से कर दी जाएगी बंद

चीनी मिल पेराई सत्र 2023-24 के लिए अंतिम रूप से कर दी जाएगी बंद देश का दर्पण/सुनहरा ब्यूरो। लखीमपुर खीरी।पलिया बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड पलिया द्वारा द्वितीय मिल बंदी सूचना दिनांक 28 मार्च 2024 को संबंधित समितियों को भेज दी है।इस संबंध में यूनिट हेड ओ पी चौहान ने बताया कि हमारे क्षेत्र के कृषकों के पास चीनी मिल को आपूर्ति योग्य गन्ना प्राय: समाप्त हो गया है ,जिस कारण हमारी चीनी मिल को मांग के अनुसार गन्ना उपलब्ध नहीं हो पा रहा है ,इससे मिल का पेराई कार्य बाधित हो रहा है।अतः क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों से अनुरोध है कि दिनांक 28 मार्च2024 तक चीनी मिल को अपना आपूर्ति योग्य गन्ना अनिवार्य रूप से आपूर्ति कर देवें ।इसके पश्चात चीनी मिल पेराई सत्र 2023-24 के लिए अंतिम रूप से बंद कर दी जाएगी।

लखीमपुर खीरी(UP),चीनी मिल पेराई सत्र 2023-24 के लिए अंतिम रूप से कर दी जाएगी बंद

चीनी मिल पेराई सत्र 2023-24 के लिए अंतिम रूप से कर दी जाएगी बंद देश का दर्पण/सुनहरा ब्यूरो। लखीमपुर खीरी।पलिया बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड पलिया द्वारा द्वितीय मिल बंदी सूचना दिनांक 28 मार्च 2024 को संबंधित समितियों को भेज दी है।इस संबंध में यूनिट हेड ओ पी चौहान ने बताया कि हमारे क्षेत्र के कृषकों के पास चीनी मिल को आपूर्ति योग्य गन्ना प्राय: समाप्त हो गया है ,जिस कारण हमारी चीनी मिल को मांग के अनुसार गन्ना उपलब्ध नहीं हो पा रहा है ,इससे मिल का पेराई कार्य बाधित हो रहा है।अतः क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों से अनुरोध है कि दिनांक 28 मार्च2024 तक चीनी मिल को अपना आपूर्ति योग्य गन्ना अनिवार्य रूप से आपूर्ति कर देवें ।इसके पश्चात चीनी मिल पेराई सत्र 2023-24 के लिए अंतिम रूप से बंद कर दी जाएगी।

लखीमपुर खीरी।जिले में दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज के देवीपुर बीट में एक बाघिन मृत पाई गई

Image
पेट मेंलखीमपुर खीरी।जिले में दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज के देवीपुर बीट में एक बाघिन मृत पाई गई अंदरुनी चोटो के कारण हुई बाघिन की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिली जानकारी  देश का दर्पण/सुनहरा ब्यूरो। लखीमपुर खीरी।जिले में दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज के देवीपुर बीट में एक बाघिन मृत पाई गई।प्रभागीय वन अधिकारी संजय बिस्वाल ने बताया कि सोमवार को मृत पाई गई बाघिन की मौत का कारण पता नहीं चल सका है।उन्होंने कहा कि बाघिन के जबड़े, नाखून सहित उसके सभी महत्वपूर्ण अंग सही सलामत पाए गए।बिस्वाल ने बताया कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशानिर्देशों के अनुसार शव को पोस्टमार्टम कराया गया  डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाघिन की मौत पेट में अंदरूनी चोट से होना दर्शाया गया है। बाघिन की उम्र करीब 10 वर्ष है। रेंजर नरेश पाल सिंह ने बताया कि डीएफओ के निर्देश पर बाघिन के शव को रेंज कोठी परिसर में दफना दिया है। माना जा रहा है कि बाघिन के पेट में चोट किसी वन्य जीव से हुए संघर्ष में लगी होगी और यही चोट उनकी मौत की वजह...

लखीमपुर खीरी।थाना नीमगांव की पुलिस चौकी सिकंद्राबाद के गांव वैबहा में मामूली विवाद होने पर दो पझो में मामूली विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों में ईंट-पत्थर चले, कई राउंड फायरिंग

Image
मामूली विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों में ईंट-पत्थर चले, कई राउंड फायरिंग देश का दर्पण/सुनहरा ब्यूरो। लखीमपुर खीरी ।थाना नीमगांव की पुलिस चौकी सिकंद्राबाद के गांव वैबहा में मामूली विवाद होने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई और एक-दूसरे पर ईंच-पत्थर फेंके गए। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिससे लोग दहल उठे। सूचना के दो घंटे बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने से लोगों में काफी रोष है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना मंगलवार की शाम करीब 04: 30 बजे हुई। गांव वैबहा में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बाद में विवाद और बढ़ गया। पहले मारपीट हुई फिर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। बताते हैं कि इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई। गोली चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों में दुबक गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन एसओ श्रद्धा सिंह सूचना मिलने से दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस के हाथ एक फुटेज लगा है, जिसमें युवक तमंचा लहराते हुए गोली चलाता दिख रहा है। ...

गोला गोकरननाथ खीरी(UP)ओमनी वैन ने दो पैदल जा रहे राहगीरों को मारी टक्कर,घायल

ओमनी वैन ने दो पैदल जा रहे राहगीरों को मारी टक्कर,घायल देश का दर्पण/आशीष कुमार तिवारी। गोला गोकरननाथ खीरी। गोला सिकंदराबाद मार्ग पर ग्राम बिलहरी के पास पैदल अपने घर जा रहे दो राहगीरों को पीछे से आ रही ओमनी वैन ने टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्टर से दोनों गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मारुति वैन को कब्जे में ले लिया है।घायल हुए लोगों का नाम कुद्दूस पुत्र जम्मे खां और समीर पुत्र आमिर खान निवासी ग्राम पकरिया थाना नीमगांव बताया गया है।

दिल्ली के जोधपुर हाउस में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ होली मिलन समारोह।

Image
दिल्ली के जोधपुर हाउस में मुख्यमंत्री के साथ होली मिलन समारोह। नई दिल्ली 24 मार्च 2024। नई दिल्ली के जोधपुर हाउस में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के साथ दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ की यूनिट और जोधपुर हाउस के अधिकारियों कर्मचारियों ने फूलों की होली मनाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर दिल्ली स्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दी।