राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने 2020 पंचायत चुनाव का ऐलान करते हुए किया प्रेस कांफ्रेंस ।
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
-
www.deshkadarpannews.com. पंचायत चुनाव 2020: तारीखों का ऐलान, 17, 22 और 29 जनवरी को 3 चरणों में होंगे चुनाव
प्रदेश में पंचायत चुनावों (Panchayat Elections) का ऐलान हो गया है. पंचायत चुनाव 3 चरणों (Phases) में कराए जाएंगे. पहले चरण के चुनाव के लिए आगामी 17 जनवरी को मतदान (Voting) होगा. दूसरे चरण के लिए 22 जनवरी और तीसरे चरण का चुनाव 29 जनवरी को होगा.। deshkadarpannews, Rajasthan |
December 26, 2019, जयपुर. प्रदेश में पंचायत चुनावों (Panchayat Elections) का ऐलान हो गया है. पंचायत चुनाव 3 चरणों (Phases) में कराए जाएंगे. पहले चरण के चुनाव के लिए आगामी 17 जनवरी को मतदान (Voting) होगा. दूसरे चरण के लिए 22 जनवरी और तीसरे चरण का चुनाव 29 जनवरी को होगा. पंचायत समितियों और जिला परिषद सदस्यों (District Council Members) के चुनाव ग्राम पंचायत चुनाव के बाद में कराए जाएंगे. ऐसे में यह माना जा रहा है कि जिन पंचायत समितियों और जिला परिषद के सदस्यों का चुनाव कार्यकाल समाप्त हो रहा है वहां सरकार प्रशासक (Administrator) लगाएगी. चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई है. मतदान के तुरंत बाद मतगणना (Counting ) होगी. उसी दिन देर शाम तक परिणाम जारी हो जाएंगे.
9,171 ग्राम पंचायतों के होंगे चुनाव
राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की 9,171 ग्राम पंचायतों के चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है. राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त प्रेम सिंह मेहरा ने गुरुवार को राजधानी जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. राज्य में 3 चरणों में चुनाव करवाए जांएगे. सरपंच के चुनाव ईवीएम मशीन से कराए जाएंगे, जबकि वार्ड पंचों के चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे. चुनाव में शैक्षणिक बाध्यता नहीं रहेगी.
राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की 9,171 ग्राम पंचायतों के चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है. राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त प्रेम सिंह मेहरा ने गुरुवार को राजधानी जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. राज्य में 3 चरणों में चुनाव करवाए जांएगे. सरपंच के चुनाव ईवीएम मशीन से कराए जाएंगे, जबकि वार्ड पंचों के चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे. चुनाव में शैक्षणिक बाध्यता नहीं रहेगी.
तीन चरणों में यूं होंगे चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त प्रेम सिंह मेहरा ने कहा कि प्रदेश में कुल 11,142 ग्राम पंचायतें हैं. लेकिन कानूनी विवाद के चलते सिर्फ 9 हजार 171 ग्राम पंचायतों के चुनाव ही कराए जाएंगे. उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समितियों शेष बची अन्य ग्राम पंचायतों के चुनावों के तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा. पहले चरण में 3,691 ग्राम पंचायतों के चुनाव होंगे. इनके साथ इनके 36,047 पंचायत वार्ड पंच के चुनाव होगा. दूसरे चरण में 3,237 ग्राम पंचायतों तथा इनके 31,376 वार्ड पंचों का चुनाव होगा. तीसरे चरण में 2,243 ग्राम पंचायतों तथा इनके 22,977 वार्ड पंचों का चुनाव होगा.
आचार संहिता हुई लागू, इन पर रहेगी रोक
चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही इन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. अब सरकार लोक लुभावन घोषणाएं नहीं कर सकेगी। तबादलों पर प्रतिबंध रहेगा. मंत्रियों के राजकीय दौरे पर सरकारी मशीनरी का उपयोग करने पर रोक रहेगी. मतदान के दिन और उसके पूर्व के 48 घंटों के दौरान शराब वितरित नहीं की जा सकेगी. वहीं सरकार वित्तीय मंजूरी नहीं दे सकती और नई स्कीम की आधारशिला रखने पर भी रोक रहेगी। www.deshkadarpannews.com
www.deshkadarpannews.com राजस्थान: महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार शुमन गुजर। जयपुर, 11 October, 2019 राजस्थान की राजधानी जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर निगम की वार्ड पार्षद सुमन गुर्जर को 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। राजस्थान: महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार प्रतीकात्मक तस्वीर काम के एवज में मांगा कमीशनसवा लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्थान की राजधानी जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर निगम की वार्ड पार्षद सुमन गुर्जर को 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। इसमें 50 हजार नकद और 75 हजार चेक के रूप में हैं. सुमन गुर्जर नगर निगम के वार्ड-39 की पार्षद हैं।बताया जाता है कि सुमन गुर्जर जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 39 की पार्षद हैं। राजस्थान महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुमन नगर निगम की महिला उत्थान समिति की चेयरमैन भी हैं। एसीबी के महानि...
*लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -* लखनऊ : ज्ञान प्रकाश तिवारी देश का दर्पण लखनऊ कोर्ट परिसर से ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। कैसरबाग कोर्ट परिसर में बुधवार को माफिया मुख्तार के शूटर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में एक बच्ची, पुलिसकर्मी समेत 4 जख्मी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भागने लगे। हमलावर को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर बहुत पीटा था। वहीं, लखनऊ कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं में इस हत्याकांड के बाद आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना के बाद पुलिसबलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी संजीव जीवा का नाम आया था। *पश्चिम यूपी का था कुख्यात गैंगस्टर* पेशी के लिए संजीव को कोर्ट में लाया गया था। गोली कांड में पांच लोगों की घायल होने की भी खबर है। संजीव महेश्वरी जीवा पश्चिम यूपी का कुख्यात गैंगस्टर था। पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ा लिया, बाकी इसके साथी फरार है। घायल अवस्था में हमलावर को पुलिस अस्पताल ले गई। हत्यारे की पहचान विजय यादव पुत्र श्...
https://youtu.be/Qa-YAQvbukY?si=REitx97DVhxvOg_c आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी । राजसमंद।आमेट उपखंड पर एक 70 वर्षीय महिला के पेट फूलने से अत्यधिक परेशान थी। महिला आर्थिक तंगी की वजह से वह इलाज़ नहीं करा पा रही थी। वहीं आयुष्मान योजना की जानकारी नहीं होने से अपना इलाज नहीं करवा पा रही थी। इधर महिला की तकलीप एवं आर्थिक तंगी देखकर महिला के पड़ोसी ने इस आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस योजना के बारे में जानकारी मिलते ही उसके परिवार वाले आमेट उपखंड के़ श्री रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल लेकर आए। अस्पताल में डॉ दर्पण ने महिला को देख कर जाचे लिखी जिससे पता चला कि मरीज़ के अंडाशय में गांठ है। जिसका आयुष्मान योजना में निशुल्क ऑपरेशन कर 10किलों की गांठ निकाली गई। उसके बाद महिला पूर्णतया स्वस्थ हैं साथ डॉ रामानंद दाधीच एवं हॉस्पिटल के डायरेक्टर शुभम दाधीच ने उक्त जानकारी दी सर्जिकल टीम - डॉ नेहा शर्मा , डॉ दर्पण, डॉ भगवती , डॉ तनय , उमेश ,भीम , राजरतन, कमलेश सोनू , दिल्लू , सोनू एवं किशन उपस्थित रह कर ऑपरेश...
Comments
Post a Comment