राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निविॅरोध निवाॅचित हुए डाॅ सतीश पूनियां।




देश का दपॅण न्यूज: 
 प्रदेशाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए डाॅ. सतीश पूनियां ।’                           राजनीति में नई पीढ़ी से मुख्यमंत्री गहलोत के पेट में दर्द क्यों: डाॅ. पूनियां ’’                                           जयपुर, 27 दिसम्बर। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय पर्यवेक्षक केन्द्रीय राज्यमंत्री नित्यानन्द राय, बैजयंत पाण्डा ने प्रदेशाध्यक्ष के लिए निर्विरोध निर्वाचित डाॅ. सतीश पूनियां की घोषणा की। साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की भी घोषणा की। शुक्रवार सुबह से ही प्रदेशभर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां को बधाई देने के लिए पहुँचे। डाॅ. पूनियां को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री व्ही. सतीश, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चैधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, डाॅ. अरूण चतुर्वेदी, सांसद, विधायक एवं भाजपा नेता नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां को बधाई दी। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने कहा कि कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद हमारी ताकत है। राजस्थान में भाजपा एक अनुशासित और संस्कारित पार्टी बने, यह मिशाल पूरे देश में हो। हम सब मिलकर एक अच्छी अनुशासित और संगठनात्मक टीम तैयार करेंगे। इस जिम्मेवारी को, इस चुनौती को मैं स्वीकार करता हूँ। डाॅ. सतीश पूनियां ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को हिदायत देते हुए कहा कि पार्टी के अनुशासन, संस्कार एवं मर्यादा का मेरे सहित चाहे वो बड़ा हो या छोटा हो, जो भी उल्लंघन करेगा उनको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। क्योंकि हम समाज को बदलने और राजनीति को बदलने के नारे लगाते है। इससे पहले हम भाजपा के विचार, संस्कार एवं मर्यादा के अनुरूप आचरण करें। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मेरे लिए कहा नये-नये मुल्ला बने है, इसलिए ज्यादा बांग दे रहे है। इस पर मैंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं अपने बेटे को राजनीति में स्थापित नहीं कर पाये, इससे उनकी मानसिक स्थिति व उम्र का असर दिखाई पड़ता है। जब राजनीति में नई पीढ़ी आती है व किसान के बेटे को राजनीति में बढ़ता हुआ देख उनके पेट में दर्द क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की जब गुड माॅर्निंग होती है, तो वो संघ और मोदी जी को कोसना शुरू कर देते है और गुड नाईट होने पर भी वो यही करते है। ऐसा करने से सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी राजी होते है, इसलिये वो ऐसा ही करते है, ये बेबुनियाद-सी बात है। विकास के नाम पर एक वर्ष में ईंट नहीं लगी और राजस्थान के पूरे विकास को ग्रहण लगा हुआ है। राजस्थान में इतनी अराजकता कभी नहीं देखी गई। प्रदेश में अशोक गहलोत पूरे तरीके से विफल मुख्यमंत्री साबित हुए है। इसलिए मुख्यमंत्री मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जनता मंे भ्रम पैदा करने का काम कर रहे है। राजस्थान में पहली बार हुआ कि किसी जायज मुद्दे पर, संवैधानिक मुद्दे पर, मुख्यमंत्री ने नागरिकता संशोधित विधेयक पर अशांति फैलाने वाला पैदल मार्च किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री व राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नित्यानंद राय ने नागरिकता संशोधित विधेयक पर बोलते हुये कहा कि इससे कांग्रेस का क्या नुकसान हो रहा है, वो बताये? शरणार्थियों के बच्चों की देखभाल, उनकी पढ़ाई-लिखाई, उनका रोजगार आदि यह सब विधेयक के लागू होने से उनका मिलेगा, तो यह समझ के बाहर की बात है इससे कांग्रेस का क्या नुकसान हो रहा है। राष्ट्रीय पर्यवेक्षक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पाण्डा ने कहा कि कांग्रेस ने 1947 में धर्म के आधार पर विभाजन स्वीकारने का भयानक पाप किया, परन्तु पाकिस्तान में रह गये अल्पसंख्यकों (हिन्दू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन, बौद्ध आदि) की सुरक्षा पर आज तक कभी ध्यान नहीं दिया। मोदी सरकार ने भारत में रह रहे लाखों शरणार्थियों को सम्मान की जिंदगी देने का कार्य किया, जिस पर विपक्ष दुष्प्रचार कर लोगों को भड़काने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि डाॅ. सतीश पूनियां जी प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को नाम से जानते है, कार्यकर्ता भी इनसे प्रेम करते है। इनकी लोकप्रियता का भाजपा संगठन को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। अभी कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से डाॅ. पूनियां ने भेंट की थी। उसके बाद जब हम मोदी जी से मिले तो प्रधानमंत्री जी ने इस भेंट के भाव वर्णित किये। उससे लगता है कि राष्ट्रीय नेतृत्व के भी प्रिय बनने जा रहे है। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी राजनैेतिक पार्टी है जिसमंे साधारण परिवार में जन्मा व्यक्ति विश्वास से कल्पना कर सकता है, इस बात की अप्रेक्षा कर सकता है, अपने सामने प्रत्यक्ष अनुभव कर सकता है कि वो पार्टी के शीर्ष तक पहुंच सकता है ऐसे अनेकों उदाहरण हमारें सामने है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया व उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। www.deshkadarpannews.com.

Comments

Popular posts from this blog

रानोली गणगौर स्टेडियम में दों दिवसीय गणगौर मेले का आगाज...* *पंचायत प्रसाशन की और से लगाऐं गए सीसीटीवी कैमरे...*

मण्डल रेल प्रबन्धक ने मंडलीय अधिकारियों संग किया बनारस - प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण , दिए दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश न्यूज़, मऊ में टीएसी टीम ने परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता