हरियाणा के रोहित मे हैदराबाद में हुई बलात्कार को सरेआम फाँसी के लिए अनिश्चित कालीन धरना ।6/12/19
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
-
देशकादपॅण. न्यूज: रोहतक से अनूप कुमार सैनी की रिपोर्ट
हैदराबाद की घटना के दोषियों को 2 माह के भीतर फांसी की हो सजा
रोहतक में 5 दिसम्बर से वैदिक संघ के साथ अनिश्चित क़ालीन धरने की घोषणा
हैदराबाद की डाक्टर के साथ हुए गैंगरेप व जिन्दा जलाने की घटना बेहद झकझोरने वाली व शर्मनाक भी है
महिलाओं को शारीरिक रूप से आत्म रक्षा में सशक्त बनाने के लिए सरकार चलाए मिशन
एंकर - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व वैदिक वीरागंना संघ ने हैदराबाद की डाक्टर के साथ हुए गैंगरेप व बाद में जिन्दा जलाने की घटना को बेहद झकझोरने वाली तो है ही, साथ ही शर्मनाक भी है। उन्होंने देश भर में घट रही रेप और गैंगरेप की घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर करते हुए इन घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने के साथ साथ हैदराबाद की घटना के दोषियों को 2 माह के भीतर फांसी की सजा की मांग की है।
वीओ 1 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री लखविन्द्र लोहानी व वैदिक वीरागंना संघ की राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रोमिला आर्य ने पूरे परिदृश्य पर अभाविप के दृष्टिकोण को व दोषियों को फांसी की सजा दिलवाने के लिए आगामी कार्ययोजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। अभाविप रोहतक डॉ. लखविंदर लोहानी ने रोहतक में 5 दिसम्बर से वैदिक संघ के साथ अनिश्चित क़ालीन धरने की घोषणा की है
वीओ 2 अभाविप रोहतक डॉ. लखविंदर लोहानी ने 5 दिसम्बर से वैदिक संघ के साथ अनिश्चितक़ालीन धरने पर बैठने की घोषणा की है। उन्होंने राज्य के गृह मंत्री अनिल विज से मांग की है कि राज्य में महिलाओं को शारीरिक रूप से आत्म रक्षा में सशक्त बनाने के लिए कोई मिशन चलाया जाए ताकि महिलाएं बहशी दरिन्दों से अपना बचाव कर सकें।
उनका कहना था कि सभी पुरूषों को चाहिए कि वे महिलाओं में पहले अपनी बहन बेटी को देखें। सबसे पहले अपने मौलिक विचारों को ठीक करने की जरूरत है। हमें अपने सामाजिक मूल्यों को समझने की सख्त जरूरत है। साथ में उन्होंने सरकार से दोषियों को जल्द से जल्द फांसी के क़ानून बना कर देश में बहाल करने को कहा।
वीओ 3 वैदिक वीरांगना संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोमिला आर्य ने हैदराबाद में हुए अपराध के दोषियों को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने देशव्यापी धरनों की शुरूआत रोहतक से करने की बात कही। उन्होंने हरियाणा के गृहमंत्री से धरने के दौरान किसी अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस सुरक्षा भी देने की मांग की है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नवयुवकों में लड़कियों के प्रति गलत नजरिया टीवी चैनलों व मोबाइलों के कारण बढ़ रहा है। दिल्ली के निर्भया केस के बाद भी बेटियों के उत्पीड़न का सिलसिला है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा। देश में आए दिन बेटियां दुष्कर्मियों का शिकार बन कर दम तोड़ रही हैं।
उनका कहना था कि ऐसी घटना सामने आने पर लोग मोमबत्ती हाथ में लेकर एक दिन सड़क पर आते हैं फिर सब भूल जाते हैं। दुष्कर्म की घटनाओं का समाधान कैंडल जलाना नहीं है, हमें भी आगे आना होगा। महिला सुरक्षा को लेकर अब सिर्फ बातें नहीं, इस तस्वीर को बदला जरूरी है। सरकार व पुलिस प्रशासन को कड़ा नियम बनाते हुए सख्ती बरतनी होगी। अदालतें ऐसे मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई पर लेकर जल्द फैसला दें। दोषियों को बीच चौराहे पर सजा ए मौत दी जानी चाहिए ताकि दूसरों को सबक मिले।
बाईट - डॉ. लखविंदर लोहानी, महामंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रोहतक
बाईट - प्रोमिला आर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष, वैदिक वीरांगना संघ। www.deshkadarpanews.com
www.deshkadarpannews.com राजस्थान: महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार शुमन गुजर। जयपुर, 11 October, 2019 राजस्थान की राजधानी जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर निगम की वार्ड पार्षद सुमन गुर्जर को 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। राजस्थान: महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार प्रतीकात्मक तस्वीर काम के एवज में मांगा कमीशनसवा लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्थान की राजधानी जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर निगम की वार्ड पार्षद सुमन गुर्जर को 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। इसमें 50 हजार नकद और 75 हजार चेक के रूप में हैं. सुमन गुर्जर नगर निगम के वार्ड-39 की पार्षद हैं।बताया जाता है कि सुमन गुर्जर जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 39 की पार्षद हैं। राजस्थान महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुमन नगर निगम की महिला उत्थान समिति की चेयरमैन भी हैं। एसीबी के महानि...
*लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -* लखनऊ : ज्ञान प्रकाश तिवारी देश का दर्पण लखनऊ कोर्ट परिसर से ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। कैसरबाग कोर्ट परिसर में बुधवार को माफिया मुख्तार के शूटर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में एक बच्ची, पुलिसकर्मी समेत 4 जख्मी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भागने लगे। हमलावर को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर बहुत पीटा था। वहीं, लखनऊ कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं में इस हत्याकांड के बाद आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना के बाद पुलिसबलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी संजीव जीवा का नाम आया था। *पश्चिम यूपी का था कुख्यात गैंगस्टर* पेशी के लिए संजीव को कोर्ट में लाया गया था। गोली कांड में पांच लोगों की घायल होने की भी खबर है। संजीव महेश्वरी जीवा पश्चिम यूपी का कुख्यात गैंगस्टर था। पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ा लिया, बाकी इसके साथी फरार है। घायल अवस्था में हमलावर को पुलिस अस्पताल ले गई। हत्यारे की पहचान विजय यादव पुत्र श्...
https://youtu.be/Qa-YAQvbukY?si=REitx97DVhxvOg_c आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी । राजसमंद।आमेट उपखंड पर एक 70 वर्षीय महिला के पेट फूलने से अत्यधिक परेशान थी। महिला आर्थिक तंगी की वजह से वह इलाज़ नहीं करा पा रही थी। वहीं आयुष्मान योजना की जानकारी नहीं होने से अपना इलाज नहीं करवा पा रही थी। इधर महिला की तकलीप एवं आर्थिक तंगी देखकर महिला के पड़ोसी ने इस आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस योजना के बारे में जानकारी मिलते ही उसके परिवार वाले आमेट उपखंड के़ श्री रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल लेकर आए। अस्पताल में डॉ दर्पण ने महिला को देख कर जाचे लिखी जिससे पता चला कि मरीज़ के अंडाशय में गांठ है। जिसका आयुष्मान योजना में निशुल्क ऑपरेशन कर 10किलों की गांठ निकाली गई। उसके बाद महिला पूर्णतया स्वस्थ हैं साथ डॉ रामानंद दाधीच एवं हॉस्पिटल के डायरेक्टर शुभम दाधीच ने उक्त जानकारी दी सर्जिकल टीम - डॉ नेहा शर्मा , डॉ दर्पण, डॉ भगवती , डॉ तनय , उमेश ,भीम , राजरतन, कमलेश सोनू , दिल्लू , सोनू एवं किशन उपस्थित रह कर ऑपरेश...
Comments
Post a Comment