www.deshkadarpannews.com. राष्ट्रीय लोकतंत्रातिक पार्टी, ने आज जयपुर मे प्रेस कांफ्रेंस किया जिसमें अपनी पार्टी के विस्तार के बारे मे जानकारी दी । राजस्थान में अकेले चुनाव लड़ेगी हनुमान बेनीवाल कि पार्टी । देश का दपॅण न्यूज :राजस्थान में अकेले चुनाव लड़ेगी हनुमान बेनीवाल की पार्टी, पुखराज गर्ग को बनाया प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान मे पंचायत चुनाव होने है लेकिन उससे पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने कमर कस ली है और प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है।
राजस्थान में अकेले चुनाव लड़ेगी हनुमान बेनीवाल की पार्टी, पुखराज गर्ग को बनाया प्रदेश अध्यक्ष । 23 Dec 2019, जयपुर: राजस्थान मे पंचायत चुनाव होने है लेकिन उससे पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने कमर कस ली है और प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपनी पार्टी की कार्यकारिणी का ऐलान करते हुए साफ कर दिया कि राजस्थान में अकेले ही सभी पार्टियो को चुनौती देगी। साथ ही उन्होनें आरएलपी विधायक पुखराज गर्ग को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की भी घोषणा की है।
नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने निवास पर प्रदेश की कार्यकारिणी का ऐलान तो किया लेकिन अपने बयानों में बेनिवाल ने सूबे के मुखिया अशोक गहलोत को जमके कोसा। हनुमान बेनिवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि वो व्यक्तिगत रुप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रशंसक है।
उन्होनें बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनकी काफी मुलाकात हुई है। बेनीवाल प्रदेश में अपना एक अलग मोर्चा मजबूती से खड़ा कर रहे है लेकिन उन्होनें पंचायत चुनावों में भी भाजपा को समर्थन देने की बात का समर्थन दिया है और साफ कह दिया कि भाजपा आलाकमान से अगर निर्देश मिला की पंचायत चुनावों मे समर्थन देना है तो वो उसके लिए भी तैयार है।
सांसद हनुमान बेनीवाल भले ही भाजपा को समर्थन दे रहे हो और मोदी के प्रशंसक हो लेकिन राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के वह प्रबल विरोधी है। बेनीवाल ने कहा कि वसुन्धरा राजे का विरोध वो करते रहेंगे और वो भाजपा पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए है जिसके चलते राजस्थान मे पार्टी को समर्थन भी कर रहे है लेकिन अब बीजेपी ने वसुन्धरा राजे को ही किनारे कर दिया है। बातचीत के दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल सूबे के मुखिया अशोक गहलोत पर भी जमकर बरसे। बेनिवाल ने गहलोत को यहां तक कि कह दिया की वो कैब व एनआरसी का विरोध कर रहे है और मुसलमानों का हितैषी बनने की कोशिश कर रहे है तो उनको क्या जरुरत है राजस्थान मे रहने की वह पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते। www.deshkadarpannews.com.
*लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -* लखनऊ : ज्ञान प्रकाश तिवारी देश का दर्पण लखनऊ कोर्ट परिसर से ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। कैसरबाग कोर्ट परिसर में बुधवार को माफिया मुख्तार के शूटर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में एक बच्ची, पुलिसकर्मी समेत 4 जख्मी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भागने लगे। हमलावर को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर बहुत पीटा था। वहीं, लखनऊ कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं में इस हत्याकांड के बाद आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना के बाद पुलिसबलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी संजीव जीवा का नाम आया था। *पश्चिम यूपी का था कुख्यात गैंगस्टर* पेशी के लिए संजीव को कोर्ट में लाया गया था। गोली कांड में पांच लोगों की घायल होने की भी खबर है। संजीव महेश्वरी जीवा पश्चिम यूपी का कुख्यात गैंगस्टर था। पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ा लिया, बाकी इसके साथी फरार है। घायल अवस्था में हमलावर को पुलिस अस्पताल ले गई। हत्यारे की पहचान विजय यादव पुत्र श्...
जनसंख्या नियंत्रण पर पीएम मोदी के बयान के बाद शिवसेना ने मुस्लिम समुदाय के एक हिस्से पर साधा निशाना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में जनसंख्या नियंत्रण पर जोर दिए जाने के बाद शुक्रवार को बीजेपी के प्रमुख सहयोगी दल शिवसेना ने मुस्लिम समुदाय के एक तबके पर निशाना साधा। शिव सेना ने मोदी सरकार के कामकाजों की तारीफ की । शिवसेना ने मुस्लिम समुदाय के एक तबके पर साधा निशाना कहा- अल्पसंख्यक समुदाय का एक तबका जनसंख्या वृद्धि का महत्व नहीं समझता पीएम मोदी ने दिया था जनसंख्या नियंत्रण पर जोर मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में जनसंख्या नियंत्रण पर जोर दिए जाने के बाद शुक्रवार को बीजेपी के प्रमुख सहयोगी दल शिवसेना ने मुस्लिम समुदाय के एक तबके पर निशाना साधा. वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री के रुख का स्वागत किया और कहा कि इसे जन आंदोलन बनना चाहिए. शिवसेना ने प्रधानमंत्री द्वारा अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में दिए गए संदेश का समर्थन किया वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आर...
www.deshkadarpannews.com राजस्थान: महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार शुमन गुजर। जयपुर, 11 October, 2019 राजस्थान की राजधानी जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर निगम की वार्ड पार्षद सुमन गुर्जर को 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। राजस्थान: महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार प्रतीकात्मक तस्वीर काम के एवज में मांगा कमीशनसवा लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्थान की राजधानी जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर निगम की वार्ड पार्षद सुमन गुर्जर को 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। इसमें 50 हजार नकद और 75 हजार चेक के रूप में हैं. सुमन गुर्जर नगर निगम के वार्ड-39 की पार्षद हैं।बताया जाता है कि सुमन गुर्जर जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 39 की पार्षद हैं। राजस्थान महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुमन नगर निगम की महिला उत्थान समिति की चेयरमैन भी हैं। एसीबी के महानि...
Comments
Post a Comment