नागरिकता कानुन के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ममता की चेतावनी ।14/12/19
देशकादपॅण.न्यूज: देश नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ करने वालों को ममता की चेतावनी, जानें क्या कहा एजेंसी,कोलकाता Last Modified: Sat, Dec 14 2019. mamata पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राज्य में विभिन्न स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ करने वालों को शनिवार को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। ममता बनर्जी ने लोगों से शांति बनाये रखने और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में उन्होंने कहा, ''कानून अपने हाथ में मत लीजिए। सड़क और रेल यातायात जाम मत कीजिए। सड़कों पर आम लोगों के लिए परेशानी खड़ी मत कीजिए। उन्होंने कहा, '' सरकारी संपत्तियों को नुकसान मत पहुंचाइए। जो लोग परेशानियां खड़ी करने के दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित देशव्यापी एनआरसी का राज्य में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, '' यह मेरा अनुरोध है, लोगों के बीच भ्रम मत फैलाइए। संशोधित नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन पूरे राज्य में फैल गया है। प्रदर्शनकारी हिंसा का सहारा ले रहे हैं और रेलवे स्टेशनों पर तोड़फोड़ कर रहे हैं। वे इस कानून को तत्काल वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इस कानून के खिलाफ पूर्वोत्तर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहा है। नागरिकता कानून के खिलाफ बंगाल में हिंसक प्रदर्शन, स्टेशन और बसों में लगाई आग, जानें पूर्वोत्तर का हाल नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में असम, त्रिपुरा, नगालैंड समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में विरोध-प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा लेकिन कहीं से भी हिंसक वारदातों की खबर नहीं आई। www.deshkadarpannews.com
Comments
Post a Comment