मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया गौसेवा सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय समारोह में अमरकंटक पहुँचे।


सी.एस. राठौर
अनूपपुर



अनूपपुर/अमरकंटक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया गौसेवा सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय  समारोह में अमरकंटक पहुँचे। सबसे पहले मां नर्मदा मंदिर पहुंचकर नर्मदा माता की पूजा अर्चना करके आशीर्वाद लिया और सभी प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि कि कामना की। उसके बाद राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन कर किया गया।
बता दें कि मुख्यमंत्री चौहान ने श्री श्री 108 विद्यासागर जी महाराज को जैन धर्म का संत बताते हुए कहा की सबसे पहले यह राष्ट्रीय संत हैं उन्होंने कहा कि गौ सेवा के लिए मध्य प्रदेश सरकार एक एंबुलेंस डॉक्टर सहित उपलब्ध कराएगी। जिसका नंबर 1962 होगा और यह सब सेवा 1 माह के अंदर शुरू कर दी जावेगी। मुख्यमंत्री के उद्बोधन के पश्चात गौ सेवकों को पुरस्कार वितरण किया।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19