लखीमपुर खीरी 14 अप्रैल। उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एडीएम संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद लखीमपुर के लिए कलेक्ट्रेट में बनाए गए नामांकन कक्षों का जायजा लिया, संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
*एडीएम ने नामांकन कक्षों में लिया व्यवस्थाओं का जायजा, दिए निर्देश*
देश का दर्पण/शाजिफ हुसैन।
लखीमपुर खीरी 14 अप्रैल। उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एडीएम संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद लखीमपुर के लिए कलेक्ट्रेट में बनाए गए नामांकन कक्षों का जायजा लिया, संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
एडीएम ने नामांकन कक्ष में मौजूद आरओ/एआरओ से नामांकन की अद्यतन स्थिति जानी। निर्देश दिए कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान मा. राज्य निर्वाचन आयोग के सभी दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। नामांकन परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान सतर्क दृष्टि रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाए। इस दौरान एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, एसडीएम विधेश, धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
*दिनांक 14 अप्रैल को नगरीय निकाय हेतु अध्यक्ष एवं सदस्य पदों हेतु बिक्री किए गए नामांकन पत्रों का विवरण....*
नपाप लखीमपुर के लिए अध्यक्ष पद हेतु 05 व सदस्य पद हेतु 13, नपं खीरी टाउन के लिए अध्यक्ष पद हेतु शून्य, सदस्य पद हेतु 12, नपं ओयल में अध्यक्ष पद हेतु 01 एवं सदस्य हेतु 04 नामांकन पत्र की बिक्री हुई।
नपाप गोला गोकर्णनाथ के लिए अध्यक्ष पद हेतु सात, सदस्य पद हेतु 29 नामांकन पत्र एवं नपं मैलानी के अध्यक्ष पद हेतु 01, सदस्य पद हेतु 05 नामांकन पत्र बिक्री हुए।
नपाप पलियाकला के लिए अध्यक्ष पद हेतु 01, सदस्य पद हेतु 26 एवं नपं भीरा के अध्यक्ष पद हेतु 01 एवं सदस्य पद हेतु 08 नामांकन पत्र बिक्री हुए।
नपाप मोहम्मदी के लिए अध्यक्ष पद हेतु 01 नामांकन पत्र, सदस्य पद हेतु 27 नामांकन पत्र एवं नगर पंचायत बरबर के अध्यक्ष पद हेतु शून्य एवं सदस्य पद हेतु सात नामांकन पत्र बिक्री हुए।
नपं धौराहरा के अध्यक्ष पद हेतु 02 एवं सदस्य पद हेतु 13 नामांकन पत्र बिक्री हुए।
नपं निघासन के अध्यक्ष पद हेतु शून्य व सदस्य पद हेतु 24 एवं नपं सिंगाही के अध्यक्ष पद हेतु दो, सदस्य पद हेतु 14 नामांकन पत्र बिक्री हुए।
*नगरीय निकायों में अध्यक्ष के 12, सदस्य के दाखिल हुए 195 नामांकन*
नगरीय निकाय अध्यक्ष पद के लिए ओयल 03, मैलानी 02, धौराहरा 04, खीरी टाउन, गोला एवं लखीमपुर 01-01 नामांकन पत्र दाखिल हुआ। वही सदस्य पद के लिए नगरीय निकाय खीरी टाउन में 15, ओयल 10, गोला -28, मैलानी 06, धौराहरा 24, निघासन 16, सिंगाही 31, मोहम्मदी 15, बरबर 01, पलिया 25, भीरा 05 लखीमपुर 19 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
Comments
Post a Comment