आचार्य विद्यासागर जीवदया गौ सेवा सम्मान का अमरकंटक में मुख्यमंत्री करेंगे वितरण

आचार्य विद्यासागर जीवदया गौ सेवा सम्मान का अमरकंटक में मुख्यमंत्री करेंगे वितरण

देश का दर्पण न्यूज 
संवाददाता - सी.एस. राठौर
जिला - अनूपपुर,(मध्य प्रदेश)
 
अनूपपुर/2 अप्रैल 2023/

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान 3 अप्रैल को आचार्य विद्यासागर जीवदया (गौसेवा) सम्मान पुरूस्कार कार्यक्रम में शामिल होने अमरकंटक पहुंचेगे। कार्यक्रम में म.प्र. शासन के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, जनजातीय कार्य विभाग मंत्री मीना सिंह, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, म.प्र. कार्य परिषद गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष अखिलेश्वरानंद, म.प्र. कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) रामलाल रौतेल, शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद हिमाद्री सिंह, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रामदासपुरी शामिल होंगे। 
कार्यक्रम के विवरण अनुसार 3 मार्च 2023 की प्रातः 11.40 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का आगमन, प्रातः 11.45 बजे आचार्य विद्यासागर महराजन के दर्शन, 11.50 बजे अतिथियों का मंचासीन, 11.50 से दोपहर 12 बजे तक स्वागत एवं सम्मान, दोपहर 12 बजे से 12.05 तक महामंडलेश्वर स्वामी अखिलश्वरानंद गिरी महराज का पुरस्कार के संबंध में उद्बोधन, दोपहर 12. 05 बजे से 12.15 बजे तक मुख्यमंत्री का उद्वबोधन, 12.15 बजे से 12.25 तक आचार्य विद्यासागर महाराज के आर्शीवचन, दोपहर 12.25 से 12.27 बजे तक दयोदय संस्थान द्वारा प्रदाय ट्रैक्टर की चाॅबी प्रदाय, दोपहर 12.27 बजे से 13.37 बजे तक पुरूस्कार वितरण तथा दोपहर 13.37 बजे से 12.42 बजे तक कार्यक्रम समापन की घोषणा होगी। 
जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के अमरकंटक आगमन पर के दृष्टिगत शहडोल संभाग के कमिश्नर राजीव शर्मा, एडीजीपी डी.सी. सागर तथा कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंच तैयारियों का जायजा लिया गया। जहां कार्यक्रम स्थल पहुंच अपनी निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लगातार निर्देश दिये गये हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*