अनूपपुर आशा एवं सुपरवाइजर कार्यकर्ताओं के आवाहन पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कौरव का हुआ आगमन प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कौरव ने सरकार के प्रति किया आक्रोश व्यक्त, मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन की दी चेतावनी

अनूपपुर आशा एवं सुपरवाइजर कार्यकर्ताओं के आवाहन पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कौरव का हुआ आगमन

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कौरव ने सरकार के प्रति किया आक्रोश व्यक्त, मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन की दी चेतावनी


देश का दर्पण न्यूज
संवाददाता - सी.एस. राठौर
जिला - अनूपपुर,(मध्य प्रदेश)
 
अनूपपुर/अनूपपुर जिले में आशा एवं सुपरवाइजर कार्यकर्ताओं के पंडाल में मध्य प्रदेश आशा एवं सुपरवाइजर कार्यकर्ताओं के संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कौरव ने दिन रविवार को अनूपपुर जिले में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए लक्ष्मी कौरव ने बताया कि मध्य प्रदेश की सरकार आशा एवं सुपरवाइजर कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव नीति अपना रही है जबकि आशा एवं सुपरवाइजर कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्वास्थ्य हेल्थ मिशन की रीड की हड्डी की तरह काम करने वाली कार्य करता है।

कोविड-19 में मध्य प्रदेश सरकार को ग्लोबल हेल्थ अवार्ड से आशा एवं सुपरवाइजर कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्राप्त हुआ है किंतु इन सब के बदले मध्य प्रदेश की सरकार आशा एवं सुपरवाइजर कार्यकर्ताओं से 66 दिन की मजदूरी के हिसाब से कार्य करवा रही है जिससे कार्यकर्ताओं में रोष है एवं सरकार के प्रति आक्रोशित हैं।
अपने उद्बोधन के दौरान यह भी बताया कि आशा एवं सुपरवाइजर कार्यकर्ता महिला के प्रसव से लेकर टीकाकरण तक की संपूर्ण जिम्मेदारी बेहतर से बेहतर ढंग से निभाती है किंतु सरकार इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है।
आज मैं आशा एवं सुपरवाइजर कार्यकर्ता संगठन के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार से निवेदन आग्रह कर रही हूं कि आशा एवं सुपरवाइजर कार्यकर्ताओं को उचित वेतनमान दिया जाए और कोविड-19 के दौरान जो वादा मध्य प्रदेश की सरकार ने आशा एवं सुपरवाइजर कार्यकर्ताओं से रखी थी उसे निभाए।
आशा एवं सुपरवाइजर कार्यकर्ता भी मध्य प्रदेश के मुखिया के लाडली बहन हैं उन्हें भी सम्मान से जीने का हक समाज के सामने देने की कृपा करें।
प्रदेश अध्यक्ष कौरव ने कहा।

Comments

Popular posts from this blog

रानोली गणगौर स्टेडियम में दों दिवसीय गणगौर मेले का आगाज...* *पंचायत प्रसाशन की और से लगाऐं गए सीसीटीवी कैमरे...*

मण्डल रेल प्रबन्धक ने मंडलीय अधिकारियों संग किया बनारस - प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण , दिए दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश न्यूज़, मऊ में टीएसी टीम ने परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता