छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला

छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला 

देश का दर्पण/सुनहरा,ब्यूरो।

लखीमपुर खीरी।सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला आवास विकास में एक छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। वह यहां किराए से रहती थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। परिजनों के अनुसार छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना हैदराबाद के गांव खरिया निवासी वीरपाल की बेटी संध्या (21) शहर की आवास विकास कॉलोनी के एक मकान में किराए पर रहती थी। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी। छात्रा ने कमरे के अंदर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह जब छात्रा कमरे से बाहर नहीं निकली तो मकान में रह रहे कुछ लोग कमरे में उसे देखने पहुंचे। तब उन्होंने देखा कि छात्रा का शव पंखे से लटक रहा है। इससे घर में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मृतक छात्रा के घर वालों और पुलिस को दी गई। सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके परपहुंच गए। शव देख उनमें चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार वाले आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। उधर सदर कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने बताया के छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। मामले की जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*