सीपी जोशी ने कहा कांग्रेस की दमनकारी नीतियों के खिलाफ राजस्थान की जनता की आवाज बुलंद करेगी भाजपा सरकार

सीपी जोशी ने कहा कांग्रेस की दमनकारी नीतियों के खिलाफ राजस्थान की जनता की आवाज बुलंद करेगी भाजपा सरकार



 
जयपुर, 2 अपै्रल, 2023। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारी बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह एवं संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने संबोधित किया। बैठक में प्रदेश सह-प्रभारी विजया रहाटकर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मदन दिलावर, सुशील कटारा मौजूद रहे। 
सीपी जोशी ने कहा कि आगामी दिनों में भाजपा जिलों में जन आक्रोश के माध्यम से कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में किये गए जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। पेपर लीक, बिगडती हुई कानून व्यवस्था, बेलगाम अपराध, महिला सुरक्षा, 2018 के विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, संविदाकर्मियों को नियमितिकरण का वादे इत्यादि को लेकर जनता के समक्ष जाएगी। कांगे्रस पार्टी ने हमेशा बांटने की राजनीति की है, 1984 में सिख भाई-बहनों का नरसंहार कांग्रेस के शासन में हुआ, आतंकवादियों को प्रश्रय व सरंक्षण कांग्रेस सरकार के समय हुआ। शांतिप्रिय राजस्थान में साढ़े चार वर्ष में सौहार्द बिगाडने वाले लोगों को सरकार संरक्षण दे रही है। कांग्रेस सरकार का खत्म होता जनाधार के कारण मुख्यमंत्री गहलोत कभी तुष्टिकरण की राजनीति करते है, कभी खालिस्तान की बात करते है। 
मुख्यमंत्री गहलोत 2023 के विधानसभा चुनाव में 156 सीट जीतने की बात करते है, जबकि कांग्रेस के विधायक, मंत्री साढ़े चार साल के कार्यकाल पर प्रश्न चिन्ह उठा चुके हैं तो सरकार दुबारा बनने की संभावना ही नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दो बार के कार्यकाल में विधानसभा की 21 और 56 सीटें ही कांग्रेस जीत पाई। राजस्थान की जनता कांग्र्रेस सरकार को 2023 के विधानसभा चुनाव में जवाब देगी, भाजपा को प्रचंड जनादेश मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

रानोली गणगौर स्टेडियम में दों दिवसीय गणगौर मेले का आगाज...* *पंचायत प्रसाशन की और से लगाऐं गए सीसीटीवी कैमरे...*

मण्डल रेल प्रबन्धक ने मंडलीय अधिकारियों संग किया बनारस - प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण , दिए दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश न्यूज़, मऊ में टीएसी टीम ने परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता