राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतिश सतिश पुनिया ने जारी किया आरोप पत्र ।13/11/19


राजस्थान भाजपा अध्यक्ष  सतिश पुनिया  ने कहा  कांग्रेस का घोषणा पत्र खोखला व झूठ का पुलिन्दा:, हरियाणा और महाराष्ट्र पर लाकतंत्र की बात करने वालों ने कई बार लोकतंत्र की हत्या की:   देश का दपॅण न्यूज:   जयपुर, 13 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने कांग्रेस के द्वारा निकाय चुनाव को लेकर जारी घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा करार दिया है। राज्य सरकार के शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल द्वारा जारी किए गए इस घोषणापत्र में शहरों के विकास के लिए बड़े-बड़े वायदे किए गए हैं, यह खोखला व झूठ का पुलिन्दा लगता है। अनेक वर्षों तक निकाय और राज्य सरकार में काबिज होने के बावजूद अभी भी कांग्रेस की मौजूदा राज्य सरकार शहरों के विकास के दावे ही कर रही है, जबकि उनको लगभग 50 वर्षों तक शासन करने का राजस्थान में अवसर मिला, लेकिन शहरी निकाय और शहरी क्षेत्र उनके कार्यकाल में जस के तस रहे। यह तो शुक्र है केंद्र में मोदी जी की सरकार और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही शहरों के विकास के लिए स्मार्ट सिटी अमृत योजना शहरी निकायों को और अधिक अधिकार देने के साथ-साथ सफाई, सड़क, सीवरेज, रोशनी आदि के लिए सुव्यवस्थित विकास के काम किए। शहरी गौरव पथ और अंबेडकर सामुदायिक भवन आदि, यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में भरतपुर, उदयपुर और बीकानेर में बसों के संचालन की बात की गई है, लेकिन राजस्थान की जनता इस बात से त्रस्त है कि शहरों में बढ़ती आबादी के बीच यातायात के साधनों की कमी बड़ा कारण है। जयपुर में नगर निगम और राज्य सरकार वर्तमान में जेसीटीएसएल द्वारा चलाई जा रही लो फ्लोर बसों का संचालन भी ठीक से नहीं कर पा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मानना है कि कांग्रेस पार्टी ने भेदभाव पूर्ण तरीके से शहरी विकास को अवरुद्ध किया और जिन निकायों में भारतीय जनता पार्टी के सभापति और चेयरमैन अच्छा काम कर रहे थे, उनके खिलाफ विभिन्न तरीके से कार्रवाई करने की कोशिश की, निकायों के जायज कामों को अवरुद्ध करने की कोशिश की। अंबेडकर सामुदायिक भवन जो 100 से भी अधिक निकाय में बने थे या तो उनका उद्घाटन नहीं करने दिया गया या उनके अधूरे कामों को पूरा ही नहीं करने दिया, इस आशंका से कि कहीं इसका क्रेडिट भारतीय जनता पार्टी को तो नहीं मिल जाए। राज्य सरकार शहरों के प्रति भेदभाव के लिए अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती, साथ ही अशोक गहलोत जी ने मीडिया से बातचीत के जरिए महाराष्ट्र में लगाए गए राष्ट्रपति शासन की आलोचना की है, उनको यह नहीं भूलना चाहिए कि केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार रहते हुए अनेक अवसरों पर असंवैधानिक तरीके से अनेक प्रदेशों में राष्ट्रपति शासन लगाया था। भारतीय जनता पार्टी ने जनता के अपार समर्थन से महाराष्ट्र, हरियाणा में सबसे बड़े दल का दर्जा हासिल किया है, कांग्रेस दोनों प्रदेशों में दोयम दर्जे की पार्टी बनकर रह गई है और उनका मुकाबला मात्र क्षेत्रीय दलों से रह गया है, इसलिए उनका यह कहना कि बीजेपी का आधार कम हो रहा है ये उनकी भूल है, कांग्रेस को नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस को वैचारिक रूप से हिंदुस्तान की जनता ने नकार दिया है।                                                देशकादपॅण.न्यूज:  मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था भूल कर अपनी कुर्सी बचाने मे लगे है: डाॅ. सतीश पूनियां। केन्द्रीय राज्यमंत्री पर पथराव की उच्च स्तरीय जांच हो: पूनियां।                                                          DeshkaDarpanNews:   जयपुर, 13 नवम्बर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश चैधरी की कार तथा काफिले पर हुए पथराव को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इस बात को लेकर राज्य सरकार से मांग की है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाए, क्योंकि पुलिस की तरफ से प्राथमिकी दर्ज करना इस बात का संकेत है कि पुलिस इस घटना की पुष्टि करती है। केंद्रीय राज्यमंत्री अपने लोकसभा क्षेत्र में ही सुरक्षित नहीं है तो सोचो उस प्रदेश की कानून व्यवस्था कैसी होगी? लगता है प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए, क्योंकि खुद मुख्यमंत्री गृहमंत्रालय संभाल रहे हैं। जिन पर हमले का आरोप है, वह कांग्रेस से सम्बन्धित प्रभावशाली लोग है। राजस्थान में पिछले 11 महीनों में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से अराजक स्थिति में आ गई है। केंद्रीय मंत्री कैलाश चैधरी अपने लोकसभा क्षेत्र के बायतु में किसी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। इस तरीके के जिम्मेदार व्यक्ति अपने क्षेत्र के कार्यक्रमों में जाएंगे, लेकिन यह घटना उनकी सुरक्षा पर प्रश्न चिह्न खड़े करती है। पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करना, थोड़ी सी फिक्र कर लेना पर्याप्त नहीं है। इस मामले में समस्त सिलसिलेवार जांच हो और दोषी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्यवाही हो। प्रदेश में मंत्री भी सुरक्षित नहीं, कानून व्यवस्था चैपट है, प्रदेश की जनता अपने आपको असहाय महसूस कर रही है, मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था भूल कर अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं।                                                          देश का दपॅण न्यूज:    कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया आरोप पत्र जारी  सड़कों मे खढ्ढे, कचरे के ढेर, काॅलोनियों में अंधेरा, कांग्रेस सरकार की देन:  भाजपा सांसद     बोहरा।                                                                   देशकादपॅण.न्यूज:  जयपुर, 13 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस शासन में राजस्थान की बदहाल स्थिति पर आरोप पत्र जारी किया। इस अवसर पर भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है, राजस्थान के निकायों में सफाई एवं बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शहरों में सड़कें गढ्ढों में बदल गई है, निकायों द्वारा शहरों में करवाये जाने वाले विकास कार्य ठप्प पड़ गये है। जगह-जगह कचरे का ढ़ेर नजर आ रहा है और काॅलोनीयां बिजली व्यवस्था मे लापरवाही के कारण अंधेरे में घिर गई है। आज शहरों में डेंगू, चिकनगुनियां, मलेरियां जैसे बीमारियों से जनता परेशान है। अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने के कारण डेंगू से मृत्यु की घटनाएंे बढ़ रहीं है और राजस्थान मंे 10 हजार से ज्यादा मरीज डेंगू से ग्रस्त है। सरकार वजाऐं प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के वजाऐं भाजपा सरकार की आयुष्मान भारत योजना को लागू करने में आनाकानी कर जनता के स्वास्थ से खिलवाड़ कर रहीं है। बोहरा ने आरोप लगाते हुये कहा कि राजस्थान सरकार आज दो धड़ों में बटे हुये नजर आ रहीं है। मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री सरकार के किये जाने वाले किसी भी फैसले में एक राय नहीं है। सरकार के मंत्री ही आपस में लड़ रहें है और सत्ताधारी विधायक अपने ही मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहें है। जिसका खामियाजा राजस्थान की जनता भुगत रहीं है। हैरानी की बात यह कि जहां एक ओर नगरीय निकाय मंत्री अपनी ही सरकार के प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव करवाने के निर्णय पर यू-टर्न हो जाती है और अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली को सही बताने लगते है। वहीं सरकार के 3 मंत्रियों सहित कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उनके हाईब्रिड प्रणाली से सभापति के चुनाव के निर्णय पर आश्चर्य व्यक्त करते है और निर्णय पर अनिभिज्ञता जताते है। कभी अप्रत्यक्ष प्रणाली से निकाय चुनाव को खरीद-फरोख्त का जरिया बताने वाले नगर निकाय मंत्री नगर निकाय चुनाव मंे मतगणना के बाद सभापति के चुनाव में 7 दिन का अंतराल, हाॅर्सटेडिंग, खरीद- फरोख्त एवं सरकार के दबाव में सभापति के पद पर कब्जा करने का षडयंत्र रचने के लिये दे देते है। इस अवसर पर निकाय चुनाव के समन्वयक ओंकार सिंह लखावत पूर्व सांसद, वीरमदेव सिंह जैसास प्रदेश महामंत्री, छगन माहुर प्रदेश मंत्री, विमल कटियार प्रदेश मीडिया प्रभारी, नीरज जैन प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी, राजेन्द्र सिंह उपस्थित रहें।                                                             भारतीय जनता पार्टी ने आज राजस्थान मे होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस सरकार के शासन में राजस्थान की बदहाल स्थिति पर प्रमुख शहरों में कांग्रेस के विरूद्ध ‘‘आरोप पत्र’’ जारी किया। विमल कटियार ने बताया कि बीकानेर मंे प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां, केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल, जोधपुर में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भरतपुर मंे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अरूण चतुर्वेदी, अलवर मंे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, बाड़मेर में केन्द्रीय राज्य मंत्री कैलाश चैधरी सहित चुरू मंे उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, व्याबर मे विधायक शंकर सिंह रावत, उदयपुर मे वासुदेव देवनानी, सिरोही मे सांसद देवजी पटेल प्रमुख है।www.deshkadarpan.news.                  wwe.deshkadarpan.news

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*