देश मे इंटरनेट स्पीड के मामले में बुरी खबर भारत की हालत पाकिस्तान से भी खाराब।5/11/19


www.deshkadarpannews.com:    
देश मे इंटरनेट स्पीड के मामले में बुरी खबर, भारत की हालत पाकिस्तान से भी खराब, पढ़ें पूरी रिपोर्ट Last Modified: Tue, Nov 05 2019.  internet speed मोबाइल इंटरनेट की रफ्तार में भारत अपने पड़ोसी देश श्रीलंका, पाकिस्तान और नेपाल से भी पीछे है। ब्रॉडबैंड स्पीड विश्लेषण कंपनी ऊकला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर, 2019 में भारत मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में 128वें स्थान पर रहा। ऊकला के स्पीडटेस्ट वैश्विक इंडेक्स के अनुसार, वैश्विक स्तर पर औसत डाउनलोड रफ्तार 29.5 मेगाबिट प्रति सेकेंड रहा, जबकि अपलोड स्पीड 11.34 एमबीपीएस रही। वैश्विक सूची में मोबाइल नेटवर्क पर दक्षिण कोरिया 95.11 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड और 17.55 एमबीपीएस की अपलोड स्पीड के साथ पहले स्थान पर था। वहीं भारत में डाउनलोड स्पीड 11.18 एमबीपीएस और अपलोड स्पीड 4.38 एमबीपीएस के साथ 128वें स्थान पर रहा। हालांकि, फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में समीक्षाधीन महीने में भारत अपने दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों से आगे 72वें स्थान पर रहा। भारत में 4जी नेटवर्क की उपलब्धता 87.9 फीसदी रही। वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश में 4जी नेटवर्क की उपलब्धता क्रमश: 58.9 फीसदी और 58.7 फीसदी रही। इंटरनेट स्पीड रैंकिंग : देश डाउनलोड स्पीड अपडोल स्पीड स्थान श्रीलंका 22.53 10.59 81वें पाकिस्तान 14.38 10.32 112वें.            www.deshkadarpannews.com.       www.deshkadarpan.news             

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*