कोटॅ ने दिया फडणवीस को मोहलत और विपक्ष को राहत ।24/11/19






www.deshkadarpannews.com.   
 फडणवीस को मोहलत, विपक्ष को राहत, जानें- सुप्रीम कोर्ट से किसको क्या मिला? देशकादपॅण.न्यूज: नई दिल्ली, 24 November, 2019 सुप्रीम कोर्ट ने सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है. शीर्ष कोर्ट ने फिलहाल फौरी तौर पर बहुमत परीक्षण पर कोई फैसला नहीं दिया. अब सोमवार को साढ़े 10 बजे फिर सुनवाई होगी. फडणवीस को मोहलत, विपक्ष को राहत, जानें- SC से किसको क्या मिला? महाराष्ट्र मामले पर सोमवार को फिर सुनवाई SC ने सभी को जारी की नोटिस, कल सुबह 10.30 बजे फिर सुनवाईकांग्रेस ने SC का आभार जताया कि उसने मामले की तुरंत सुनवाई कीकोर्ट के रुख से फडणवीस सरकार को फ्लोर टेस्ट के लिए मिला समय महाराष्ट्र में जारी सियासी घटनाक्रमों के बीच रविवार को सबकी नजर सुप्रीम कोर्ट पर टिकी रही. शीर्ष कोर्ट ने इस केस में सभी पक्षों यानी केंद्र सरकार, महाराष्ट्र सरकार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार को नोटिस जारी किया है. साथ ही कोर्ट ने राज्यपाल को फडणवीस की तरफ से मिले लेटर ऑफ सपोर्ट और उनका आदेश मांगा है. सोमवार सुबह 10.30 बजे फिर सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट ने सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है. शीर्ष कोर्ट ने फिलहाल फौरी तौर पर बहुमत परीक्षण पर कोई फैसला नहीं दिया. अब सोमवार को साढ़े 10 बजे फिर सुनवाई होगी. कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल मुकुल रोहतगी से कहा कि वह सोमवार सुबह राज्यपाल का आदेश और फडणवीस की तरफ से दिए गए समर्थन पत्र की कॉपी कोर्ट में पेश करें. ये भी पढ़ें-SC में महाराष्ट्र पर महाबहस, जानें आज किस पक्ष ने क्या पेश की दलीलें बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार के शपथ ग्रहण को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया. बहरहाल, सुप्रीम कोर्ट का शनिवार को आए आदेश पर गौर करें तो साफ होता है कि इससे देवेंद्र फडणवीस सरकार को मोहलत मिल गई है और उसे आंकड़ा जुटाने का मौका मिला गया है. अगर सुप्रीम कोर्ट फौरन फ्लोर टेस्ट का आदेश देता तो फडणवीस सरकार को हर कदम तुरंत में उठाना पड़ता. अब वह इस कवायद से बच गई है. ये भी पढ़ें- निर्णायक मोड़ पर महाराष्ट्र की राजनीति, सरकार गठन में ये 11 छोटे दल भी रहेंगे अहम वहीं सुप्रीम कोर्ट के रुख से शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस को भी राहत मिली है. तभी तो कोर्ट की सुनवाई खत्म होने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण ने कहा, "मैं सुप्रीम कोर्ट का आभारी हूं कि उन्होंने रविवार को पिटीशन सुना. यह फैसला दिया कि कल 10.30 बजे मामला फिर सुना जाएगा. सभी दस्तावेज तलब किए हैं. फडणवीस की सरकर नाजायज है. मुझे पूरी उम्मीद है कि हमने जो कागजात पेश किए हैं उससे सुप्रीम कोर्ट हमारे पक्ष में फैसला देगा. हम कोर्ट से मांग करते हैं वो फ्लोर टेस्ट का आदेश दे.''                            www.deshkadarpannews.com                   

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*