सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पुलिस और प्रशासन अलटॅ।2/11/19


देशकादपॅण.न्यूज: 
सुप्रीम  कोर्ट के फैसले को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट जासं, मैनपुरी: राममंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है। इसको लेकर प्रतिक्रिया भी हो सकती है। अराजकतत्वों की ओर से माहौल बिगाड़े जाने की कोशिश किए जाने का भी अनुमान है। इसे लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। फिजा बिगाड़ने की संभावना के चलते अराजकतत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। शहर कोतवाली में ऐसे 400 लोगों की सूची तैयार हुई है, जिनकी ओर से गड़बड़ी की आशंका है। पुलिस ने उन पर निरोधात्मक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को अधिकारियों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में भ्रमण कर पुलिस की तैयारियों की पड़ताल की है। शनिवार को डीएम पीके उपाध्याय, एसपी अजय शंकर राय अन्य अधिकारियों के साथ शहर की सड़कों पर निकले। इस दौरान शहर के मुहल्ला महमूद नगर, गाड़ीबान, गुलाब बाग व अन्य मुहल्लों में भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। तनाव की आशंका को लेकर भी लोगों से सवाल जवाब किए। हालांकि कोई आपत्तिजनक जानकारी सामने नहीं आई। भोगांव : डीएम और एसपी ने भारी संख्या में पुलिस बल सहित नगर के मुख्य मार्ग पर फ्लैग मार्च किया। मुहल्ला ऊपरटीला में स्थित डॉ. अंबेडकर छात्रावास का सघनता से निरीक्षण किया। इसके साथ मुहल्ला करियानीम, बड़ा बाजार आदि में धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी जुटाई। थाना भोगांव में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने दोनों समुदाय के लोगों से उच्चतम न्यायालय की ओर से आने वाले निर्णय का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा कि अराजकतत्वों को पहचान कर स्वार्थी व नकारात्मक सोच वाले लोगों से सतर्क रहें। ऐसे लोग समाज का नुकसान करते हैं। उन्होंने अराजकतत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस मौके पर एसडीएम पीसी आर्य, सीओ प्रयांक जैन, इंस्पेक्टर पहुप सिंह, आरएस गौतम, ईओ आरके सिंह, मेहरबान सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन बदरून निशा बेगम  उपस्थित रहे। www.deshkadarpan.news.               www.deshkadarpannews.com

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*