राजस्थान भाजपा कायाॅलय मे प्रेस कांफ्रेंस किया गया ।13/11/1 9
www.deshkadarpannews.com. जयपुर, 12 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अरूण चतुर्वेदी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से नहीं बल्कि ऐन-केन-प्रकरेण खरीद-फरोख्त कर सरकारी दबाव के माध्यम से निकायों पर कब्जा करना चाहती है। जिसका जीता-जागता सबूत राजस्थान की पूरी सरकार महाराष्ट्र के निर्वाचित होकर आये कांग्रेसी विधायकों के जरिये सरकार बनाने की सौदेबाजी कर रही थी। डाॅ. चतुर्वेदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि 11 महीने की इस राजस्थान सरकार में विकास के सारे कार्य ठप्प पड़े हुए है, जगह-जगह सड़के टूटी हुई है, निकायों की सफाई व्यवस्था, बिजली व्यवस्था चरमरा चुकी है। गहलोत सरकार को राजस्थान की जनता के बजाय महाराष्ट्र के विधायकों की ज्यादा चिंता है। डाॅ. चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने सŸाा में आते ही पहले प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव करवाने का विधेयक पारित करवाया, बाद में अपनी हार से डर कर कर पुनः अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव करवाने का प्रस्ताव पारित करवाया। यही नहीं निकाय चुनाव में हाॅर्स-टेªडिंग के द्वारा हाईब्रिड माॅडल से अपने सभापति बनाने का षडयंत्र रचा और उसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए सभापति एवं पार्षद चुनाव में 7 दिन का अंतराल सीधे-सीधे खरीद-फरोख्त, सरकारी दबाव के माध्यम से निकायों पर कब्जा करने की षडयंत्रकारी मानसिकता को दर्शाता है। डाॅ. चतुर्वेदी ने कांग्रेस को कठघरे में खड़े करते हुए कहा कि 55 साल कांग्रेस सत्ता में रही, लेकिन सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े युवाओं को आरक्षण देने की याद नहीं आई। केन्द्र में मोदी जी की सरकार आने के बाद उन्होंने सर्वप्रथम आर्थिक आधार पर आरक्षण देकर सामान्य वर्ग के युवाओं को राहत प्रदान की। लेकिन अब गहलोत इसके नाम पर राजनीति कर रहे है, आरक्षण लागू होने के 11 महीने बाद कुछ प्रावधानों को समाप्त कर इसको लागू कर वाह-वाही बटोरने का काम कर रहे है। जबकि सच्चाई यह है कि पिछले 11 महीने में केन्द्र सरकार की निकली हुई लाखों नियुक्तियों में राजस्थान का युवा इस आरक्षण का फायदा नहीं ले पाया। डाॅ. चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से शहरी विकास को प्राथमिकता देती आई है, चाहे वो राजस्थान में भाजपा की सरकार रही हो, चाहे केन्द्र में मोदी सरकार के द्वारा अमृत योजना, स्मार्ट सिटी योजना, हैरीटेज सिटी योजना के माध्यम से शहरी विकास को व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया है, चाहे शहरों में सिवरेज ट्रीटमेंट प्लान लगाना हो, चाहे ओडीएफ को अधिक सुदृढ़ बनाना हो, चाहे सोलिड वेस्ट मैनेजमंेट की व्यवस्था हो, चाहे एलईडी लाईट्स की व्यवस्था करनी हो, इसी के अन्तर्गत भाजपा ने शहरी निकायों के माध्यम से नगरीय विकास हेतु दृष्टि पत्र जारी किया है। इस अवसर पर निकाय चुनाव प्रभारी ओंकार सिंह लखावत, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, वीरमदेव सिंह जैसास, प्रदेश मंत्री छगन माहुर, जयपुर उपमहापौर मनोज भारद्वाज, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, सह-प्रभारी नीरज जैन मौजूद रहें। Desh ka Darpan News: कल भाजपा युवा मोर्चा देगा ज्ञापन : अशोक सैनी भादरा दिनांक 12 नवम्बर, 2019 जयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के प्रस्तावित धरने-प्रदर्शन की जानकारी हेतु प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी भादरा ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता के माध्यम से राजस्थान के युवाओं को सम्बोधित किया। उक्त प्रेस वार्ता के माध्यम से सैनी ने बताया कि प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा राजस्थान स्टेट हाईवे पर निजी वाहनों को टोल मुक्त कर प्रदेश की जनता को राहत प्रदान की गयी थी। भाजपा सरकार के इस निर्णय से राजस्थान के हजारों लाखों किसान, युवा, मजदूर व व्यापारियों को सीधे रूप से प्रदेश की सरकार ने राहत प्रदान करने का काम किया था। लेकिन वर्तमान कांगे्रस सरकार जनता के हित के काम करने की बजाय जनता को परेशान करने वाले काम कर रही है। राजस्थान की जनता पर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार का फैसला बदलकर पुनः स्टेट हाईव पर निजी वाहनों पर टोल लगाकर प्रदेश की जनता पर अतिरिक्त बोझ के तले दबाने का काम किया है, साथ ही यह बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस द्वारा गत राजस्थान विधानसभा चुनावों में प्रदेश के युवाओं के साथ छल करने के उद्देश्य से जन घोषणा पत्र के द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवा वर्ग को 3500/- रूपये प्रतिमाह बेरोजगारी भŸाा दिये जाने का वादा किया था। उक्त वादे के आधार पर युवाओं के साथ छल करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा राजस्थान प्रदेश में सरकार बनायी। परन्तु अत्यन्त खेद का विषय है कि सरकार बनने के 11 माह बाद तक 3500/- रूपये का बेरोजगारी भत्ता मिलना तो दूर, युवाओं को पूर्व में दिये जा रहे बेरोजगारी भत्ता के लिए वर्तमान सरकार द्वारा मोहताज कर दिया गया हैं। वर्तमान कांग्रेस सरकार के विŸाीय कुप्रबंधन के कारण पुर्ववर्ती भाजपा सरकार में स्वीकृत हुई लगभग सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया है और जो कार्य प्रारम्भ हो गये थे उनका भुगतान भी सरकार द्वारा नही किया गया। जिसकी वजह से वे सभी काम जो पूर्ववर्ती भाजपा सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रारम्भ किये थे वे सभी बंद पडे़ हैं। राजस्थान की कांग्रेस सरकार की नितियाँ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर भी कुठाराघात कर रही है। देशकादपॅण.न्यूज: भरतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी भादरा के नेतृत्व में भाजयुमो जयपुर शहर 13 नवम्बर, 2019 को जिला कलेक्ट्रेट सर्किल पर श्रीमान् जिला कलेक्टर महोदय को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन देंगे। कार्यक्रम स्थान समय ः 11.00 बजे दिनंाक ः 13.11.2019 (बुधवार) स्थान ः जिला कलेक्ट्रट सर्किल ,जयपुर, भवदीय सत्येन्द्र त्यागी। देशकादपॅण.न्यूज: जयपुर, 12 नवम्बर। भाजपा संकल्प से सिद्धि महाभियान की जयपुर सम्भाग कार्यशाला आज भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में अभियान के प्रदेश संयोजक डाॅ. लोकेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यशाला में जयपुर सम्भाग के आगामी दिनों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं कार्यक्रमों हेतु दायित्व दिए गए। कार्यशाला में सम्भाग संयोजक राजेन्द्र शर्मा, प्रभारी देवेन्द्र धाकड़, प्रदेश समन्वयक अरूण जोशी, अजमेर सम्भाग प्रभारी प्रदीप खेतान, दिनेश कमाण्डेन्ट, कमलेश शर्मा सहित जिला एवं विधानसभा स्तर के संयोजक व प्रभारियों ने हिस्सा लिया। wwe.deshkadarpannews.com. www.deshkadarpan.news.

Comments
Post a Comment