मालवीय नगर इलाके मे बालाजी मोड़ के पास हुआ हादसा ।5/11/19
www.deshkadarpannews.com: मालवीय नगर इलाके में बालाजी मोड़ के पास हुआ हादशा देश का दपॅण न्यूज: Nov 05, 2019, उदय चौधरी/जयपुर.मालवीय नगर इलाके में बालाजी मोड़ के पास मंगलवार को ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार ससुर व बहु घायल हो गए। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने भरतपुर के तिलक नगर निवासी 61 वर्षीय राज कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। उनकी बहु शिवाली को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। मौके पर पहुंची दुर्घटना थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने लोगों की सहायता से ट्रेलर चालक अजमेर के किशनगढ़ निवासी किशना जाट का हिरासत में ले लिया। जांच अधिकारी गजानंद ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे शिवाली अपने ससुर राजकुमार को डॉक्टर को दिखाने के लिए महल योजना से स्कूटी पर बैठाकर 22 गोदाम जा रही थी। इस दौरान बालाजी मोड़ के पास आगे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगाकर घुमाव मे घुमा दिया। जिससे उनकी स्कूटी ट्रेलर के नीचे आ गई। www.deshkadarpannews.com: www.deshkadarpan.news

Comments
Post a Comment