सुप्रीम कोर्ट chief justice Gogoi रिटायरमेंट से पहले रफेल समेत चार प्रमुख मामलों में फैसला सुनाएंगे।11/11/19


 www.deshkadarpannews.com: सुप्रीम कोर्ट / चीफ जस्टिस गोगोई रिटायरमेंट से पहले राफेल समेत 4 प्रमुख मामलों में फैसला सुनाएंगे सीजेआई रंजन गोगोई। (फाइल फोटो) देश का दर्पण न्यूज़.सीजेआई रंजन गोगोई। (फाइल फोटो) चीफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे जस्टिसगोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने शनिवार को अयोध्या मामले में फैसलासुनाया था 18 नवंबर को जस्टिस एसए बोबडे नए मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे Desh ka Darpan News.सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को सेवानिवृत्त होने से पहले चार और महत्वपूर्ण मामलों में फैसला सुना सकते हैं। इसमें राजनीतिक रूप से संवेदनशील राफेल डील से जुड़ा केस भी शामिल है। इससे पहले शनिवार को उनकी अध्यक्षता वाली पीठ ने 134 साल पुराने अयोध्या जमीन विवाद पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। राफेल डील की जांच कराने की मांग वाली समीक्षा याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने मई में ही सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। सीजेआई गोगोईके कार्यकाल में तीन दिन (13 से 15 नवंबर) ही कामकाज के लिए बचे हैं, क्योंकि सोमवार, मंगलवार और शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में छुट्टी है। उम्मीद है कि वे राफेल डील पर फैसला सुना देंगे। इसके बाद 18 नवंबर को जस्टिस एसए बोबडे नए मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। तीन अन्य मामले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी द्वारा दायर अवमानना मामला। चीफ जस्टिस का कार्यालय सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के दायरे में आता है या नहीं, इस मामले में फैसला सुरक्षित। सबरीमाला अयप्पा मंदिर में हर आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति देने के फैसले के खिलाफ समीक्षा याचिकाओं पर फैसला।           www.deshkadarpannews.com.      www.deshkadarpan.news.

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*