राजस्थान कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र ।13/11/19
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
-
https://youtu.be/gdddfetracI Rajasthan Local Body Elections 2019: राजस्थान निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, किए ये वादे," देश का दपॅण" संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के चार शहरों में स्मार्ट सिटी योजना के तहत 3500 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए शहरी विकास केंद्र का गठन किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में अनुमोदित आवासीय योजनाओं में भूखंडों के पट्टे जारी किए जाएंगे। ये वादे कांग्रेस ने बुधवार को स्थानीय निकाय चुनाव के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र में किए हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने यह घोषणा पत्र प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जारी किया। घोषणा पत्र में कुल 25 बिंदु रखे गए हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि राज्य में एशियन विकास बैंक के वित्तीय सहयोग से तीन साल में पांच हजार करोड़ रुपये के संपादित किए जाएंगे। इसके साथ 42 शहरों में पेयजल, सीवरेज ड्रेनेज एवं हैरिटेज संबंधित कार्य संपादित किए जाने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इसके साथ शहरी परिवहन सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाने की बात कही गई है। भरतपुर, उदयपुर और बीकानेर में भी शहरी बस सेवा शुरू करने की बात कही गई है।
कांग्रेस ने वादा किया है कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत जयुपर,कोटा,उदयपुर और अजमेर शहरों में 3500 करोड़ के विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें शहरी आधारभूत सुविधाओं के काम शामिल होंगे। शहरों में पार्किंग स्थल, फ्लाईओवर, अंडरपास, अस्पतालों का विस्तार, सड़कों का निर्माण, पार्कों का निर्माण और सौंदर्यकरण कराया जाएगा। इसके साथ जलापूर्ति एवं स्वच्छता कार्य को भी घोषणा पत्र में शामिल किया गया है। कांग्रेस ने शहरी गरीब महिलाओं को संगठित कर समूह बनाए जाने का वादा भी किया है। इन समूहों को लोन उपलब्ध कराकर रोजगार के साधन बढाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य में 16 नवंबर को स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं।
स्थानीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने दृष्टि पत्र जारी किया है। इसमें शहरों में सुविधाएं बढ़ाने और विकसित करने के लिए जनता से फ्री वाईफाई, हर वार्ड में एलईडी लाइटें, हर घर से कचरा उठाने की व्यवस्था जैसे 44 वादे किए गए हैं। इसके साथ ही मौजूदा सरकार पर शहरों का विकास ठप करने का आरोप भी लगाया गया है। www.deshkadarpannews.com. www.deshkadarpan.news
www.deshkadarpannews.com राजस्थान: महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार शुमन गुजर। जयपुर, 11 October, 2019 राजस्थान की राजधानी जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर निगम की वार्ड पार्षद सुमन गुर्जर को 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। राजस्थान: महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार प्रतीकात्मक तस्वीर काम के एवज में मांगा कमीशनसवा लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्थान की राजधानी जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर निगम की वार्ड पार्षद सुमन गुर्जर को 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। इसमें 50 हजार नकद और 75 हजार चेक के रूप में हैं. सुमन गुर्जर नगर निगम के वार्ड-39 की पार्षद हैं।बताया जाता है कि सुमन गुर्जर जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 39 की पार्षद हैं। राजस्थान महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुमन नगर निगम की महिला उत्थान समिति की चेयरमैन भी हैं। एसीबी के महानि...
*लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -* लखनऊ : ज्ञान प्रकाश तिवारी देश का दर्पण लखनऊ कोर्ट परिसर से ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। कैसरबाग कोर्ट परिसर में बुधवार को माफिया मुख्तार के शूटर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में एक बच्ची, पुलिसकर्मी समेत 4 जख्मी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भागने लगे। हमलावर को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर बहुत पीटा था। वहीं, लखनऊ कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं में इस हत्याकांड के बाद आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना के बाद पुलिसबलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी संजीव जीवा का नाम आया था। *पश्चिम यूपी का था कुख्यात गैंगस्टर* पेशी के लिए संजीव को कोर्ट में लाया गया था। गोली कांड में पांच लोगों की घायल होने की भी खबर है। संजीव महेश्वरी जीवा पश्चिम यूपी का कुख्यात गैंगस्टर था। पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ा लिया, बाकी इसके साथी फरार है। घायल अवस्था में हमलावर को पुलिस अस्पताल ले गई। हत्यारे की पहचान विजय यादव पुत्र श्...
https://youtu.be/Qa-YAQvbukY?si=REitx97DVhxvOg_c आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी । राजसमंद।आमेट उपखंड पर एक 70 वर्षीय महिला के पेट फूलने से अत्यधिक परेशान थी। महिला आर्थिक तंगी की वजह से वह इलाज़ नहीं करा पा रही थी। वहीं आयुष्मान योजना की जानकारी नहीं होने से अपना इलाज नहीं करवा पा रही थी। इधर महिला की तकलीप एवं आर्थिक तंगी देखकर महिला के पड़ोसी ने इस आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस योजना के बारे में जानकारी मिलते ही उसके परिवार वाले आमेट उपखंड के़ श्री रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल लेकर आए। अस्पताल में डॉ दर्पण ने महिला को देख कर जाचे लिखी जिससे पता चला कि मरीज़ के अंडाशय में गांठ है। जिसका आयुष्मान योजना में निशुल्क ऑपरेशन कर 10किलों की गांठ निकाली गई। उसके बाद महिला पूर्णतया स्वस्थ हैं साथ डॉ रामानंद दाधीच एवं हॉस्पिटल के डायरेक्टर शुभम दाधीच ने उक्त जानकारी दी सर्जिकल टीम - डॉ नेहा शर्मा , डॉ दर्पण, डॉ भगवती , डॉ तनय , उमेश ,भीम , राजरतन, कमलेश सोनू , दिल्लू , सोनू एवं किशन उपस्थित रह कर ऑपरेश...
Comments
Post a Comment