माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर का नया लोगों आया सामने ।5/11/19


देशकादपॅण.न्यूज: 
  New Logo Of Microsoft Edge Browser Comes Out, Official Announcement May Be Soon माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर का नया लोगो आया सामने, जल्द होगी लॉन्च की आधिकारिक घोषणा टेक डेस्क,Desh ka Darpan . Updated Mon, 04 Nov 2019  माइक्रोसॉफ्ट एज माइक्रोसॉफ्ट एज - फोटो : Twitter माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर का नया लोगो सामने आया है। इस नए डिजाइन के लोगो की आधिकारिक घोषणा इस सप्ताह शुरू होने वाले माइक्रोसॉफ्ट डेवलपर्स कांफ्रेंस में किया जा सकता है। नए लोगो डिजाइन में इंटरनेट एक्स्प्लोरर और एज में इस्तेमाल होने वाला e का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इस नए लोगो की खासियत यह है कि इसे थ्री डी में डिजाइन किया गया है। विज्ञापन इसमें फ्लूएंड डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ओसन वेव जैसे स्पाइरल थीम वाला डिजाइन भी शामिल किया गया है। इस नए लोगो के साथ नए एज ब्राउजर में कई नए फीचर्स भी देखे जा सकते हैं। अगर, यूजरबेस की बात करें तो इस समय गूगल क्रोम के 68.91 फीसदी ग्लोबल यूजर्स हैं। जबकि, अन्य सभी इंटरनेट ब्राउजर्स की बात करें तो ग्लोबल यूजर्स के मुकाबले उनके यूजर्स बहुत कम हैं। मोजिला फायरफॉक्स के यूजर्स की बात करें तो इसके 9.25 फीसदी यूजर्स है। वहीं, एपल सफारी के 8.68 फीसदी यूजर्स हैं। एज ब्राउजर के मात्र 4.51 फीसदी यूजर्स हैं और 4.45 फीसदी यूजर्स इंटरनेट एक्सप्लोरर का इस्तेमाल करते हैं। मोजिला फायरफॉक्स के फाउंडर ने इस नए लोगो डिजाइन पर जानकारी देते हुए कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के इस कदम से गूगल की मोनोपोली खत्म होगी।                                                   www.deshkadarpannews.com        www.deshkadarpan.news            

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*