राजस्थान भाजपा अध्यक्ष ने कहा अथिॅक सुधारों को लेकर कांग्रेस का रोना सही नही।7/11/19




देशकादपॅण.न्यूज:  आर्थिक सुधारों के लिए कांग्रेस का रोना जैसे (नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली: )सतीश पूनियां ;कांग्रेस का केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन सिर्फ पाखण्ड: पूनियां।                                       कांग्रेस ने 55 वर्षों तक विकास के नाम पर देश को लूटा: पूनियां।                                           जयपुर, 07 नवम्बर। कांग्रेस द्वारा केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 5 से 15 नवम्बर तक किये जाने वाले देशव्यापी प्रदर्शन को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां कांग्रेस का पाखण्ड बताया है। उन्होंने कहा कांग्रेस को देश के आर्थिक हालात सुधारने के लिए 55 वर्षों से अधिक का समय मिला, इतने समय में उन्होंने आर्थिक हालात सुधारने और विकास के नाम पर सिर्फ देश को लूटने का ही काम किया है। आज कांग्रेस आर्थिक सुधारों का रोना रो रही है तो ऐसा लग रहा है कि नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया है। सरकार द्वारा आरबीआई से 1.76 लाख करोड़ की सरप्लस फंड की व्यवस्था विकास कार्यों के लिए की गई, इसी प्रकार काॅरपोरेट टैक्स में कमी और रियल एस्टेट को 1600 परियोजना को पूर्ण करने हेतु 25000 करोड़ रुपए का हाल ही में लिया गया बड़ा निर्णय है। उन्होंने कहा कि आरसीईपी में शामिल नहीं होने का भारत का ऐतिहासिक फैसला निश्चित रूप से भारत के लघु उद्योगों को गरीबों के संरक्षण की ओर खासतौर पर अनुचित आयात पर एक किस्म की रोक है जो निश्चित रूप से आर्थिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा मोदी सरकार प्रथम और द्वितीय निश्चित रूप से देश के आर्थिक सुधारों के लिए जानी जाएगी। कांग्रेस पार्टी सिर्फ अपने पापों को ढकने के लिए इस तरीके के आंदोलन कर रही है और निकाय चुनावों में मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही है। लेकिन राजस्थान की प्रबुद्ध जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगी और ऐसे किसी आंदोलन का हिस्सा नहीं बनेगी। www.deshkadarpan.news.                www.deshkadarpannews.comhttps://youtu.be/zz0zxqTL8REhttps://youtu.be/zz0zxqTL8RE

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*