राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घूघ॔ट प्रथा के खिलाफ खोला मोचाॅ।5/11/19


www.deshkadarpannews.com:
        Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot Against Ghoonghat राजस्थान के मुख्यमंत्री ने घूंघट प्रथा के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले-जमाना गया घूंघट का न्यूज डेस्क,देश का दपॅॅण :जयपुर Updated Tue, 05 Nov 2019 अशोक गहलोत (फाइल फोटो) अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में घूंघट प्रथा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गहलोत ने मंगलवार को कहा कि घूंघट का जमाना अब चला गया है।  अशोक गहलोत ने जयपुर में एक कार्यक्रम में कहा, 'गांव में आज भी घूंघट है, एक महिला को घूंघट में कैद करने का एक समाज को क्या अधिकार है? जब तक घूंघट रहेगा तब तक महिलाएं आगे नहीं बढ़ पाएंगी। जमाना गया अब घूंघट का।' मुख्यमंत्री महिला अधिकारों के लिए काम कर रहे एक संगठन के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। वहां उन्होंने बिना घूंघट की महिलाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में अब भी घूंघट करती हैं। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हिम्मत और हौसले के साथ आपको आगे बढ़ना पड़ेगा। सरकार आपके साथ खड़ी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वक्त बदल चुका है। महिलाएं पढ़-लिखकर हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उदाहरण हमारे सामने है। बाल विवाह के खिलाफ भी बोले : मुख्यमंत्री गहलोत ने बाल विवाह के खिलाफ भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह से सिर्फ जिंदगी बर्बाद होती है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान एक बच्ची शिकायत लेकर आई कि उसका बाल विवाह किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्ची का बाल विवाह नहीं होना चाहिए और अगर वह पढना चाहे तो सरकार पूरी मदद करेगी। www. deshkadarpannews.com                   www.deshkadarpan.news                               

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*