अयोध्या मामले पर आया ओवैसी का बयान मुझे मसंजिद चहिए।15/11/17
www.deshkadarpannews: अयोध्या मामले पर ओवैसी ने फिर छेड़ा पुराना राग, बोले-मुझे मस्जिद वापस चाहिए न्यूज डेस्क,देश का दपॅण न्यूज: नई दिल्ली असदुद्दीन ओवैसी असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पूरा देश संतुष्ट है। मगर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी अब भी पुराना राग छेड़े हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपना एक इंटरव्यू साझा करते हुए कहा, 'मुझे मेरी मस्जिद वापस चाहिए।' विज्ञापन शीर्ष कोर्ट ने करीब 500 साल पुराने इस विवाद को सुलझाते हुए रामलला को विवादित जमीन सौंपने का फैसला सुनाया था। साथ ही मुस्लिमों को मस्जिद बनाने के लिए अयोध्या में ही अलग से पांच एकड़ भूमि देने का निर्देश दिया था। अदालत के इस फैसले को सभी पक्षों ने स्वीकार किया। मगर फैसले के तुरंत बाद ओवैसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी असहमति जाहिर की थी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल भी उठाते हुए कहा था कि शीर्ष अदालत से भी गलती हो सकती है। उन्होंने सवाल किया था कि अगर मस्जिद नहीं गिरी होती तब भी शीर्ष अदालत यही फैसला करती? साथ ही उन्होंने कहा कि पांच एकड़ जमीन की खैरात की जरूरत नहीं है। ओवैसी के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि मस्जिद चाहिए तो 16वीं सदी में चले जाएं। यह मुगल भारत नहीं है। www.deshkadarpannews.com. www.deshkadarpan.news

Comments
Post a Comment