नवम्बर मे पहली बार सस्ता हुआ सोना ।5/11/19
www.deshkadarpannews.com: नवंबर में पहली बार सस्ता हुआ सोना, फटाफट जानिए 10 ग्राम के नए भाव मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव (Gold Spot Prices) 101 रुपये प्रति दस ग्राम गिर गया है. वहीं, सोने की तरह चांदी की कीमतों (Siver Prics) में भी कमी आई है. चांदी के भाव 29 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गए हैं. देश का दपॅण न्यूज | November 5, 2019, नई दिल्ली. नवंबर में पहली बार सोने (Gold Price Today) की कीमतों में गिरावट आई है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आई मज़बूती और दुनियाभर में सोने की कीमतें गिरने से दाम लुढ़क गए हैं. मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव (Gold Spot Prices) 101 रुपये प्रति दस ग्राम गिर गया है. वहीं, सोने की तरह चांदी की कीमतों (Siver Prics) में भी कमी आई है. चांदी का भाव 29 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गया है. सोने की नई कीमतें जारी- मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 39,314 रुपये प्रति दस ग्राम से गिरकर 39,213 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं. वहीं, सोमवार के दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना का भाव 78 रुपये बढ़कर 39,263 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था. चांदी की नई कीमतें- दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी की कीमतें 29 रुपये गिरकर 47,583 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई हैं. वहीं, सोमवार को चांदी का भाव 245 रुपये बढ़कर 47,735 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था. ये भी पढ़ें : बड़ी खबर! इस वजह से भारतीयों का सोने से मोह हुआ भंग 3 साल में सबसे कम हुई सोने की डिमांड- वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि दुनियाभर में सोने की डिमांड जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 1,107.9 टन पर पहुंच गई है. एक साल पहले की इसी अवधि में मांग 1,079 टन थी. वहीं, इस दौरान भारत में सोने की डिमांड 32 फीसदी गिरकर 123.9 टन पर आ गई है. आपको बता दें कि सोने की डिमांड 3 साल के निचले स्तर पर है. डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जूलर्स पहले से आयात किए स्टॉक और पुनर्चक्रण (रीसाइकिलिंग) से अपनी मांग को पूरा कर रहे हैं. इससे आयात में गिरावट आई है. इसके अलावा स्थानीय बाजार में, सितंबर में सोने का भाव 39,011 रुपये प्रति दस ग्राम पर था , जो अब 38,800 रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास है. ऐसे में महंगा होने से डिमांड पर असर पड़ा है. www.deshkadarpannews.com. www.deshkadarpan.news

Comments
Post a Comment