भाजपा के सबसे बुजुर्ग विधायक ज्ञानचंद गुप्ता विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए।5/11/19


देशकादपॅण.न्यूज:
भाजपा के सबसे बुर्जुग विधायक ज्ञानचंद गुप्ता विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए प्रोटेम स्पीकर बनाए गए रघुबीर कादियान ने सभी 90 विधायकों को शपथ दिलाई 71 साल के ज्ञानचंद गुप्ता दूसरी बार पंचकूला सीट से विधायक हैं प्यारा हिन्दुस्तान ब्यूरो रोहतक। हरियाणा विधानसभा के 14वें सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई। प्रोटेम स्पीकर बनाए गए रघुबीर कादियान ने सभी 90 विधायकों को शपथ दिलवाई।वहीं, दूसरी बार पंचकूला से विधायक चुनकर आए ज्ञानचंद गुप्ता हरियाणा विधानसभा के स्पीकर चुने गए। 71 वर्षीय ज्ञानचंद गुप्ता भाजपा के सबसे बुजुर्ग विधायक हैं। कांग्रेस और भाजपा विधायक दल की हुई बैठक सत्र से पहले भाजपा और कांग्रेस विधायकों की अलग-अलग बैठक हुई। दोनों पार्टियों ने विधानसभा सत्र को लेकर आगामी रणनीति बनाई। भाजपा विधायकों की बैठक सीएम आवास पर हुई। राज्यपाल ने प्रोटेम स्पीकर को दिलवाई शपथ सोमवार को ही राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने सबसे बुजुर्ग विधायक रघुबीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलवाई। रघुबीर कादियान सभी विधायकों को शपथ दिलवाएंगे, इसके बाद स्पीकर का चुनाव होगा। तीन दिन चलने वाला विधानसभा सत्र दोपहर 2 बजे शुरू हुआ। बड़ी बात यह है कि 14वीं विधानसभा में 43 ऐसे नए सदस्य हैं, जिन्होंने पहली बार विधानसभा में कदम रखा है। इस बार विपक्षी पार्टी कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। उसके 31 विधायक हैं जबकि भाजपा की सरकार जजपा के सहयोग से बनी है। ऐसे में दो दिन पूर्व ही कांग्रेस की पहले दिन से ही सरकार को घेरने की रणनीति बन चुकी है। इसके लिए भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को भी तैयार रहना होगा। खासकर कांग्रेस बेरोजगारी, किसान की दशा और अपराध को लेकर आक्रामक रहेगी। कादियान और विज छठी बार बने विधायक विधानसभा में जहां 43 नए सदस्य शपथ लेंगे, वहीं कई सदस्य अनेक बार विधायक बन चुके हैं। प्रोटेम स्पीकर कांग्रेसी विधायक रघुबीर सिंह कादियान सबसे बुजुर्ग विधायक होने के साथ वे सदन के छठी बार सदस्य बने हैं। वे लगातार पांच बार जीत दर्ज कर चुके हैं। उनके साथ ही छठी बार विधानसभा पहुंचने वाले दूसरे विधायक भाजपा के अनिल विज हैं। इसके अलावा पांच बार विधायक बनने वाले भी तीन नेता हैं। इनमें भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, श्रीकृष्ण हुड्‌डा और जगबीर सिंह मलिक शामिल हैं। गीता भुक्कल, किरण चौधरी, अभय चौटाला, कुलदीप बिश्नोई, मोहम्मद इलियास व राव दान सिंह चौथी बार विधानसभा पहुंचने वाले विधायक हैं। इधर सबसे युवाओं में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शामिल हैं। उनकी उम्र 31 साल है।www.deshkadarpan.news.                www. deshkadarpannews.com

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*