अपनी बेटी को कैंसर पीड़ित बता कर पास बनवाया और 7लोगों को ले आया लोहरदगा।
www.deshkadarpannews.com. झारखंड / बेटी को कैंसर पीड़ित बताकर मेडिकल पास बनवाया, रांची के हिंदपीढ़ी से 7 लोगों को ले आया लोहरदगा एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया है कि मामले में वाहन चालक के खिलाफ सदर थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद लोहरदगा जिला प्रशासन काफी ज्यादा सतर्कता बरत रही है। एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया है कि मामले में वाहन चालक के खिलाफ सदर थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद लोहरदगा जिला प्रशासन काफी ज्यादा सतर्कता बरत रही है। पुलिस प्रशासन की पहल से सभी को सदर अस्पताल लाया गया, क्वारैंटाइन करते हुए सभी का ब्लड सैंपल भेजा गया रांची। देशकादपॅण.न्यूज , Apr 17, 2020, लोहरदगा. कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए एक ओर जहां घरों से लोगों के बाहर आने पर सख्ती है। वहीं शहर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र के एक वाहन चालक द्वारा मेडिकल इमरजेंसी पास का दुरुपयोग करते हुए कोरोना हॉट स्पॉट रांची के हिंदपीढ़ी में रहने वाले सात लोगों को लोहरदगा पहुंचाए जाने के बाद से लोगों में भय का माहौल है। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी प्रियदर्शी आलोक के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी आठ लोगों की तलाश करते हुए उन्हें तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसकी पुष्टि करते हुए सीएस डॉक्टर विजय कुमार ने बताया कि सभी को बुधवार रात ही आईसोलेशन कर दिया गया है। दो चार दिनों में इनकी रिपोर्ट भी आ जाएगी। इधर, लोहरदगा पहुंचे हिंदपीढ़ी के लोगों में तीन महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा भी शामिल है। सभी हिंदपीढ़ी मोती मस्जिद के पास के रहने वाले हैं और ड्राइवर के रिश्तेदार बताए गए हैं। हिंदपीढ़ी में फैले कोरोना और वहां बरती जा सख्ती के कारण ड्राइवर उन्हें लोहरदगा ले गया। क्या है मामला पुलिस के अनुसार, लोहरदगा के एक व्यक्ति ने बेटी को कैंसर पेसेंट बताया और रांची ले जाने के लिए जिला प्रशासन से मेडिकल पास बनवाया था। वह पेसेंट को लेकर रांची भी गया। इसके बाद पेसेंट को अस्पताल में छोड़कर वापस लोहरदगा लौटते समय रांची के हिंदपीढ़ी से 7 लोगों को अपने वाहन में बैठाकर लोहरदगा ले आया। जिसमें कैंसर पीड़ित की बेटी भी शामिल थी। इस बात की जानकारी लोहरदगा जिला प्रशासन को हुई। इसके बाद जिला प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ वाहन चालक के घर में पहुंचकर सभी 7 लोगों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से सभी के सैंपल को जांच के लिए रांची भेजा गया है। एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया है कि मामले में वाहन चालक के खिलाफ सदर थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद लोहरदगा जिला प्रशासन काफी ज्यादा सतर्कता बरत रही है। लॉकडाउन / लोहरदगा में कई गांव की सीमा को ग्रामीणों ने किया बंद, बाहरी लोगों के प्रवेश पर राेक । www.deshkadarpannews.com.
Comments
Post a Comment