नालियों की तलीझाड सफाई करायी जाय : जिलाधिकारी
नालियों की तलीझाड सफाई करायी जाय : जिलाधिकारी
गोरखपुर 25 जून (पी एम ए) जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने बताया है कि आम जनमानस द्वारा विभिन्न माध्यमो से गोरखपुर शहर के विभिन्न स्थानो/वार्डो में सड़क मरम्मत, साफ-सफाई, नाली, पथ प्रकाश, कूड़ा निस्तारण आदि समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है।
तक्रम में वार्डो (स्थानो) का स्थलीय निरीक्षण उन्होने बक्शीपुर उचवाॅ चैराहा की जांचसहायक निदेशक बचत, बेनीगंज से हेमन्त कुमार बनर्जी के घर तक व डोमिनगढ़ से तिवारीपुर तक की जांच परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए०, लाल डिग्गी क्षेत्र की जांच जिला विकास अधिकारी,मोती पोखरा तिराहा (बशारतपुर) की जांच बेसिक शिक्षा अधिकारी , श्रीराम नगर, ओम नगर गंगोली टोला शिव मंदिर (अशोक नगर वार्ड 12) व लाजपतनगर (हुन्मायुपुर) की जिला कार्यक्रम अधिकारी, जगेशर पासी रोड (नियर गोरखनाथ मन्दिर) व वार्ड न0 70 सिद्धार्थ नगर कालोनी शिव मन्दिर के पास की जांच जिला प्रोबेशन अधिकारी, आजाद नगर चैराहा से नहर रोड तक (भव्या मैरेज हाल) के आस पास की जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, तकिया कवपदह मुहल्ला (राजघाट) की अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, गेहुआ सागर से आजाद चैक के आस पास ।एच0 रानीबाग, गोरखपुर पब्लिक स्कुल के पास,जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी ,पकडीयवाँ (रानीडीहा से सिक्टौर रोड पर एवं गौतम बुद्ध इण्टर कालेज के पास) झारखण्डी मन्दिर से शिवपुर कालोनी के बीच का क्षेत्र की जांच जिला समाज कल्याण अधिकारी, जेल रोड (नियर गीता वाटिका) व असुरन चैक के पास राप्ती काम्पलेक्स के निकट परियोजना निदेशक (डूडा) तथा पी०ए०सी बटालियन, बिछिया के पास की जाच उपायुक्त श्रम रोजगार से करायी। उक्त अधिकारियो ने मौके पर नाले की सफाई व्यवस्था, विगत वर्ष जल-जमाव के सम्बन्ध में की गयी कार्यवाही के बाद का फीड बैक,प्रतिदिन सड़क मुहल्ले की साफ-सफाई की स्थिति, रोड लाइट की स्थिति, स्थानीय रोड की स्थिति, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन तथा जल-जमाव का मुख्य कारण स्थानीय लोगो से फीड बैक की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियो ने पाया कि नालियों की तलीझाड सफाई नही किया गया है सिद्धार्थ नगर कालोनी मे कुड़ा उठान की समस्या से स्थानीय लोगो ने अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि नालियो की तलीझाड सफाई करायी जाये जिससे कही भी जल जमाव की स्थिति न आने पाये और मोहल्लो मे नियमित रूप ये कुडा उठान एवं साफ सफाई कराया जाये। उन्होने कहा कि आगं भी नागरिको की सूचना पर सफाई व्यवस्था की जांच कराया जाता रहेगा।
Comments
Post a Comment