लूट की घटना कारित करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
लूट की घटना कारित करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर 25 जून (पी एम ए) थाना कोतवाली खलीलाबाद के एक गांव के निकट नहर की पुलिया के पास एक व्यापारी से बाइक पर लिफ्ट मांगकर बैठने वाले दो युवकों ने दस हजार रुपए लूट लिया जिसके संबंध में व्यापारी द्वारा खलीलाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी तथा घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस अधीक्षक ने खलीलाबाद पुलिस को सख्त निर्देश भी दिया था जिसके संबंध में पुलिस ने दो युवकों को लूट के रूपए के साथ आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खलीलाबाद पुलिस ने बताया कि गत रविवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे ग्राम धमरजा थाना खलीलाबाद क्षेत्र का निवासी रमेश चौरसिया पुत्र शिव बहाल पायलपार स्थित अपनी दुकान को बंद करके अपने घर बाइक से जा रहा था कि रास्ते में खलीलाबाद धनघटा मार्ग पर नहर से वह मुडा तो दो युवकों ने उससे लिफ्ट मांगकर उसके बाइक पर सवार हो गए और ग्राम दुघरा नहर की पुल के पास रोककर उसके पैंट की जेब में रखा दस हजार रुपए लूट कर भाग गए। इसके संबंध में खलीलाबाद थाने पर लूट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस लूटेरों की गिरफ्तारी करने में लग गई और आज दोपहर खलीलाबाद थानाक्षेत्र के ग्राम दुघरा के कटहवा चौराहे से सूरज राय पुत्र रामचन्द्र राय तथा अमित कुमार उर्फ केतन पाण्डेय पुत्र शिव नरायण पाण्डेय निवासीगण ग्राम दुघरा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर को लूटे गये दस हजार रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया गया।
Comments
Post a Comment