करंट की चपेट में आने से युवक की झुलस कर मौत
करंट की चपेट में आने से युवक की झुलस कर मौत
संतकबीरनगर 25 जून (पी एम ए) जनपद के महुली थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी एक 21 वर्षीय युवक की आज दोपहर करंट के चपेट में आने से झुलस कर मौत हो गई। युवक की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मच गया वहीं कस्बे में मातम का माहौल छा गया।
महुली पुलिस के मुताबिक थानाक्षेत्र के ग्राम महुली निवासी 21 वर्षीय मो आमिर पुत्र मो फिरोज सोमवार की दोपहर घर की पहली मंजिल पर लगे हैंडपंप पर नहा रहा था। बताया जाता है कि निचले तल पर लगा टुल्लू पम्प उक्त हैंडपंप से जुड़ा हुआ था। नहाते समय मृतक आमिर ने जैसे ही हैंडपंप को हाथ लगाया बुरी तरह हैंडपंप से चिपक गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटर के सहारे करेंट हैंडमैंप में उतर चुका था किसी तरह से बिजली काटकर परिजनों ने सप्लाई रोक दिया। लेकिन वह तब तक बुरी तरह करंट से झुलस चुका था।परिजन युवक को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने आमिर को मृत घोषित कर दिया। युवक आमिर के निधन की सूचना से परिजनों मे कोहराम मच गया। पिता मो फिरोज मुंबई में रह कर रोजी रोटी कमाते हैं। घर पर उनकी पत्नी व बच्चे रहते हैं।
Comments
Post a Comment