राजस्थान राजसमंद मेवाड़ की दिवा मिस इंडिया ईशा जेठानी ने दिल्ली में आयोजित सामूहिक सनातनी विवाह में की शिरकत

https://youtu.be/zRWyl0fZHds?si=rFtII37-GQPvX8Pkराजस्थान राजसमंद 









मेवाड़ की दिवा मिस इंडिया ईशा जेठानी ने दिल्ली में आयोजित सामूहिक सनातनी विवाह में की शिरकत 

सेवा, संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रेरणास्रोत डॉ. बसंत गोयल जी के मार्गदर्शन में एक बार फिर कन्यादान महादान की भावना साकार हुई। उनके अथक प्रयासों से 26 कन्याओं का भव्य सामूहिक सनातनी विवाह सम्मेलन वैदिक विधि-विधान और भारतीय परंपराओं के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल विवाह समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक समर्पण, मानवीय संवेदना और सनातन मूल्यों का जीवंत उदाहरण बना।
कार्यक्रम की विशेष शोभा बनीं मेवाड़ की बेटी और फैशन की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी दिवा मिस इंडिया ईशा जेठानी। ईशा जेठानी को इस आयोजन के लिए विशेष गेस्ट के रूप में दिल्ली आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति और सादगी ने समारोह की शोभा को और बढ़ाया।
आयोजकों द्वारा दिवा मिस इंडिया ईशा जेठानी का सम्मान भी किया गया। बताया गया कि ईशा जेठानी वर्तमान में विशेष गेस्ट के रूप में दिल्ली पहुंचीं और सामाजिक सरोकार से जुड़े इस पावन आयोजन में सहभागिता कर सनातन परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी।
गौरतलब है कि डॉ. बसंत गोयल जी के नेतृत्व में अब तक 650 से अधिक कन्याओं का विवाह संस्कारपूर्वक संपन्न कराया जा चुका है। प्रत्येक कन्या को संपूर्ण घरेलू आवश्यक सामग्री प्रदान कर आत्मनिर्भरता, सम्मान और समानता का संदेश दिया गया है। उनकी यह पहल समाज को सेवा, संस्कार और सनातन संस्कृति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*