डीडवाना,सुदरासन ग्राम पंचायत में करोड़ों के गबन का आरोप; ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपी 12 बिंदुओं की 'पोल-खोल' रिपोर्ट

https://deshkadarpannews.live/flash-news/48637/https://youtu.be/34PqWadKhAg?si=dNXhOcCEMEpFv5t3
*

डीडवाना,सुदरासन ग्राम पंचायत में करोड़ों के गबन का आरोप; ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपी 12 बिंदुओं की 'पोल-खोल' रिपोर्ट
डीडवाना-कुचामन। जिले की मौलासर तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सुदरासन में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला गरमाता नजर आ रहा है। पंचायत के ग्रामीणों ने सरपंच, ग्राम सेवक और सहायक ग्राम सेवक पर मिलीभगत कर सरकारी धन के भारी दुरुपयोग और गबन का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को 12 बिंदुओं का शिकायत पत्र सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।शिकायत में सबसे चौंकाने वाला आरोप विकास कार्यों के नाम पर हुए फर्जी भुगतान का है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस श्मशान भूमि में ग्रामीणों ने स्वयं 'श्रमदान' कर पौधारोपण किया और ट्रैक्टर-लोडर से समतलीकरण किया, वहां पंचायत प्रशासन ने फर्जी मस्ट्रोल भरकर करीब 19 लाख रुपये का भुगतान उठा लिया।शिकायत के अनुसार, ताजखां के घर से नजीर खां के घर तक सीसी रोड के नाम पर 8.88 लाख रुपये निकाल लिए गए, जबकि गांव में ऐसी कोई लोकेशन ही नहीं है। इसी तरह कब्रिस्तान से माताजी के मंदिर तक की सड़क और नाली कागजों में तो बन गई और 13.69 लाख का भुगतान भी हो गया, लेकिन मौके पर आज भी धूल उड़ रही है।ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि पंचायत में री-साइकिलिंग' का खेल चल रहा है। पिछले कार्यकाल में बनी सड़कों को नया बताकर 14.28 लाख रुपये निकाल लिए गए। इतना ही नहीं, रामदेव जी मंदिर से तालाब की ओर जाने वाली सड़क के नाम पर अलग-अलग शीर्षक से तीन बार फर्जी लोकेशन दिखाकर करीब 27 लाख रुपये का गबन किया गया है।शिकायत में यह भी खुलासा किया गया है कि भ्रष्टाचार की हद पार करते हुए उन लोगों के नाम पर भी मस्ट्रोल (हाजिरी) भरी गई और पैसे उठाए गए, जो उस समय भारत में थे ही नहीं और विदेशों में नौकरी कर रहे थे। इसके अलावा निजी घरों में सीसी ब्लॉक लगाने और घटिया तालाब निर्माण के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।ग्रामीणों का कहना है हमने आरटीआई के जरिए जानकारी निकाली है, जिसमें और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। जब तक हमें न्याय नहीं मिलता हम इस लड़ाई को जारी रखेंगे।ज्ञापन देने वालो में नंदा राम जाखड़ ‚डालूराम बाजिया,महेंद्र दूधवाल, विजय सिंह, ओम प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
(*बाइट 01 ।ग्रामीणों*)


Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*