राजस्थान डीडवाना , कोहरे का कहर: डीडवाना-दौलतपुरा मार्ग पर पिकअप और अल्टो की भिड़ंत, दो घायल
https://youtu.be/oWoLtu-3IwQ?si=nl0M9QGRPiDSMoNT
*डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*
*डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान*
* राजस्थान डीडवाना ,
https://deshkadarpannews.live/flash-news/48740/
कोहरे का कहर: डीडवाना-दौलतपुरा मार्ग पर पिकअप और अल्टो की भिड़ंत, दो घायल
डीडवाना। जिला मुख्यालय के दौलतपुरा मार्ग पर गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक अल्टो कार और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में अल्टो सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, अल्टो कार डीडवाना से दौलतपुरा की ओर जा रही थी, वहीं पिकअप गाड़ी डीडवाना की तरफ आ रही थी। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दोनों वाहनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से बुरी तरह पिचक गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।हादसे में अल्टो कार में सवार प्रदीप सिंह (23) पुत्र नंद सिंह निवासी दौलतपुरा और लोकेंद्र सिंह (27) पुत्र जेठूसिंह निवासी पाली घायल हो गए। गनीमत रही कि दोनों को मामूली चोटें आईं। वहीं पिकअप में सवार बावरिया समुदाय की 4-5 महिलाएं सुरक्षित बच गईं।सूचना मिलते ही ASI सुरेश कुमार मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सड़क के बीच खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड करवाकर यातायात सुचारू करवाया। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से बांगड़ अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया।



Comments
Post a Comment