डीडवाना, 5 दिवसीय कृषक भ्रमण दल रवाना, जिला कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

*डीडवाना जिला से मोहम्मद साकिर राजस्थान* 

*डीडवाना,

5 दिवसीय कृषक भ्रमण दल रवाना, जिला कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

डीडवाना। जिले के किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों और नवाचारों से रूबरू कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत और अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर से 'आत्मा योजना' के तहत महिला एवं पुरुष कृषकों के अंतर-जिला भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस भ्रमण दल में जिले के लगभग 45 से 50 महिला और पुरुष किसान शामिल हैं। यह दल अगले 5 दिनों तक प्रदेश के विभिन्न कृषि उत्कृष्टता केंद्रों और विश्वविद्यालयों का दौरा करेगा। इस दौरान किसान न केवल आधुनिक कृषि यंत्रों के बारे में जानेंगे, बल्कि प्राकृतिक खेती और जैविक खेती के सफल मॉडलों का प्रशिक्षण भी प्राप्त करेंगे।संयुक्त निदेशक (कृषि विस्तार) के मार्गदर्शन में जा रहा यह दल राजस्थान के इन प्रमुख केंद्रों का अवलोकन करेगा।जिसमे सवाई माधोपुर यहाँ आयोजित हो रहे 'अमरूद महोत्सव' में किसान बागवानी की बारीकियों को समझेंगे।बूंदी सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में सब्जियों की उन्नत किस्मों और संरक्षित खेती की जानकारी लेंगे।चित्तौड़गढ़ सीताफल उत्कृष्टता केंद्र का भ्रमण।उदयपुर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वैज्ञानिकों से सीधा संवाद होगा।आत्मा प्रभारी एवं कृषि अधिकारी रमेश चंद बेनीवाल ने बताया कि इस दल में महिला कृषकों की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया है। उन्हें खेती के साथ-साथ पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण और प्राकृतिक खेती की नवीनतम तकनीकों का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, ताकि वे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में अपनी भूमिका और मजबूत कर सकें।सहायक कृषि अधिकारी चेना राम ओला ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती से निकालकर आधुनिक और लाभप्रद कृषि की ओर प्रेरित करना है। इस अवसर पर कृषि विभाग के अन्य कर्मचारी और प्रगतिशील किसान भी उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*