राजस्थान अलवर मेंआईपीएस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने वाला खुद को एसपीजी अधिकारी बताने वाला आरोपी चढा भिवाड़ी पुलिस के हत्थे ।
https://youtu.be/ll0B9lTl6i4?si=vWD40CZu5n6CiJJ8Desh ka Darpan News Rajasthan Alwar
आईपीएस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने वाला खुद को एसपीजी अधिकारी बताने वाला आरोपी चढा भिवाड़ी पुलिस के हत्थे ।===================
अलवर अलवर जिले के समीप
भिवाड़ी पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान सौरभ कुमार निवासी बागपत उत्तर प्रदेश हाल निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। मामला खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र का है। थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि एक युवक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर थाने पहुंचा। गाड़ी पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ था। गेट पर तैनात संतरी को युवक ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताते हुए कहा कि वह एसपीजी में एआईजी रैंक पर तैनात है और विशेष मिशन पर है। उसने रात रुकने के लिए वीआईपी कमरे की मांग की। शक होने पर पुलिस ने युवक को केबिन में बैठाकर पूछताछ शुरू की। जांच में सामने आया कि इस नाम का कोई आईपीएस अधिकारी नहीं है। जब उससे आईडी कार्ड मांगा गया तो उसने फर्जी आईपीएस कार्ड दिखाया, जो पूरी तरह नकली निकला। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को आईपीएस अधिकारियों की सुविधाओं और सुरक्षा प्रोटोकॉल की अच्छी जानकारी थी। इसी का गलत फायदा उठाकर उसने फर्जी कार्ड बनवाया और गाड़ी पर ‘पुलिस’ लिखवाकर खुद को बड़ा अधिकारी बताकर कई जगह विशेष सुविधाएं हासिल कीं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।


Comments
Post a Comment