कोटपुतली बहरोड़ जिले के बानसूर उपखंड क्षेत्र के कल्यानगर (लाडपुर) गांव में एक युवक हाईटेंशन लाइन को टच करने के लिए पोल पर चढ़ गया


https://youtu.be/9y-FCYMrxc4?si=sUNq_OIeicZgqPpcकोटपुतली बहरोड़ जिले के बानसूर उपखंड क्षेत्र के कल्यानगर (लाडपुर) गांव में एक युवक हाईटेंशन लाइन को टच करने के लिए पोल पर चढ़ गया। युवक का कहना है कि कल्याणनगर से मुकुंदपुरा तक हो रहे सड़क निर्माण उनकी जमीन से होकर जा रहा है। जिसके विरोध में युवक आज शाम को हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया।

घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर बानसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से नीचे उतरने की समझाइश कर रही है।

बानसूर डीएसपी मेघा गोयल ने बताया कि कल्याणनगर में एक युवक के हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ने की सूचना मिला है। पुलिस जाब्ता मौके पर भेजा गया है। युवक से समझाइश की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवक का कहना है कि pwd विभाग का रोड उसकी जमीन से निकल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।