विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा पर हुए विकास कार्यों के अवसर पर डॉ. मोहित जसवंत यादव रहे उपस्थित
https://youtu.be/wbuRdkGhRKY?si=oPqWnvyFqjwCAn34विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा पर हुए विकास कार्यों के अवसर पर डॉ. मोहित जसवंत यादव रहे उपस्थित
खोहरी, खापरिया और खोहर में विकास एवं स्मृति कार्यक्रमों में शामिल हुए डॉ. मोहित जसवंत यादव
बहरोड़
भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मोहित जसवंत यादव आज बहरोड़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित विकास एवं सामाजिक कार्यक्रमों में उपस्थित रहे। बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा पर क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं कार्यारंभ हुआ, जिसमें डॉ. मोहित जसवंत यादव ने आमजन के साथ सहभागिता की।
खोहरी गांव में 3 फेस बोरिंग कार्य हेतु 16 लाख रुपये की लागत से हुए विकास कार्य के अवसर पर वे ग्रामीणों के बीच पहुंचे और जल सुविधा से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य को लेकर प्रसन्नता जताई। इसी दौरान ग्राम खोहरी में मैन सड़क राजेन्द्र के घर से हरलाल पंच के घर की ओर सी.सी. सड़क निर्माण तथा खोहरी गांव की मैन रोड पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की घोषणा भी की गई, जिससे ग्रामीणों को आवागमन और सुरक्षा दोनों में सुविधा मिलेगी।
वहीं खापरिया गांव में पीएचईडी विभाग द्वारा 3 फेस बोरिंग के लिए 34.81 लाख रुपये तथा पीडब्ल्यूडी द्वारा तसींग से खापरिया सड़क नवीनीकरण कार्य के लिए 60 लाख रुपये की स्वीकृति से हुए कार्यों के अवसर पर भी डॉ. मोहित जसवंत यादव मौजूद रहे।
बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव द्वारा विकास को लेकर किए जा रहे निरंतर प्रयासों का यह कार्यक्रम हिस्सा रहा। विधायक द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों और डॉ. मोहित जसवंत यादव द्वारा दिए जा रहे मजबूत समर्थन को लेकर जनता में संतोष और प्रसन्नता की भावना देखने को मिली। नए कार्यों के साथ-साथ कई पुरानी और स्थगित योजनाएं भी पुनः प्रारंभ होकर समापन की ओर बढ़ रही हैं।
इसी क्रम में डॉ. मोहित जसवंत यादव खोहर गांव पहुंचे, जहां शौर्य चक्र से सम्मानित अमर वीर शहीद सरदार सिंह राघव जी एवं दिलीप सिंह राघव के स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अमर शहीद के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। साथ ही समाज हित में कार्य करने वाले सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया।
डॉ. मोहित जसवंत यादव ने कहा,
“डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा पर क्षेत्र में जो विकास कार्य हुए हैं, वे आमजन की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखकर किए गए हैं। पानी, सड़क और सम्मान से जुड़े ये कार्य गांवों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगे। वहीं शहीदों का सम्मान हम सभी का नैतिक दायित्व है, उनके बलिदान की वजह से ही आज देश सुरक्षित है।”
उन्होंने युवाओं से 8 फरवरी 2026 को अलवर में आयोजित होने वाली अलवर टाइगर मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का भी आवाहन किया और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा और ऊर्जा देते हैं।
इस अवसर पर उनके साथ पुलिस उप महानिरीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई, भाजपा मंडल अध्यक्ष, सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment